रोज एक नहीं 10 छिपकलियां खाता है ये शख्स, जानिए
ये इंसान 60 से ज्यादा तरह के रेंगने वाले जीवों और कीड़े-मकौड़ों का स्वाद चख चुका हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 2 Sep 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. ये शख्स खा जाता है दिन में 10 छिपकलियां। टीवी पर आने वाले डिस्कवरी या जियोग्राफिक चैनलों के प्रोग्राम में अक्सर आपने लोगों को गिरगिट, छिपकलियों, सांप और कीड़े-मकौड़ों को खाते देखा होगा। भारत में एक ऐसा ही शख्स है जो बिना छिपकली का सूप पीए नहीं रह सकता। न्यूज मंथन वेबसाइट के मुताबिक, मध्य प्रदेश के मैना गांव में रहने वाला कैलाश छिपकली खाने का बेहद शौकीन इंसान है।
जिसकी वजह से लोग इसे विष पुरुष भी कहते हैं। कैलाश तकरीबन 20 सालों से छिपकली को उबालकर खाता है। यही नहीं जिस पानी में छिपकली को उबाला जाता है उस पानी को ही रोजाना पीता है। सोने से पहले ये आदमी तीन छिपकलियों का जूस पीता है। इसे पिए बिना उसे नींद नहीं आती। और तब तक परेशान ही रहता है जब तक उसको जूस नही मिल जाता।
अब तक वह 60 से ज्यादा तरह के रेंगने वाले जीवों और कीड़े-मकौड़ों का स्वाद चख चुका हैं। जहरीले जीवों के जहर का अब इस पर कोई असर नहीं होता। यही वजह है कि अगर गांव में किसी को सांप काट ले तो कैलाश सांप का जहर चूसकर लोगों की जान बचाता है। और इसी कारण कैलाश चर्चा का विषय बना हुआ है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story