आपने सुना है ये गाना, जिसे सुनकर लोग कर लेते हैं आत्महत्या
''सेड संडे'' नामक गीत सहसे मनहूस गाना है।

X
haribhoomi.comCreated On: 8 Sep 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. हम सब जानते है संगीत हमारे जीवन का अहम हिस्सा है और कई लोग सुबह होते ही गाना गाने लगते हैं। शाम होने तक वो गानों को ही गुन गुनाते रहते हैं तो कभी कभी गाना लोगों को नाचने पर मजबूर करता है, कुछ ऐसे गीत होते जो दिल के बेहद करीब होते हैं, और वो जीने का कारण बन जाते लेकिन कुछ ऐसे भी गीत जिनको सुनने के बाद कई लोगों ने आत्महत्या की है।
हम आपको बताते है कुछ ऐसे ही गीत के बारे में - 1933 में हंगरी के संगीतकार रेजसो सीरेस (Rezso Seress) द्वारा बनाया गया 'सेड संडे' नामक गीत दुनिया के कुछ सबसे ज़्यादा पॉपुलर और मनहूस गीतों में गिना जाता है। यह गीत अपने अंदर इतने दर्द को समेटे हुए है कि सुनने वाले को अपना दर्द महसूस हो जाता है।
यह गीत एक प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसमें प्रेमी मर जाता है पर प्रेमिका बाद में भी उससे मिलने की ख्वाहिश करती रहती है। इस गीत को सुन कर अब तक कई लोगो ने आत्महत्या कर ली है। यह गाना जितना विवादस्पद है उतना पॉपुलर भी है, इसलिए इस गाने का अब तक कई बार रीमेक बन चुका है।
1941 में अमेरिकन जैज़ म्यूज़िक के जादूगर माने जाने वाले बिल्लिए हॉलीडे (Billie Holiday) ने इस गीत को रीकंपोज़ किया था, परन्तु इस गीत के जादू में कोई कमी नहीं आई और न ही लोगों के आत्महत्या करने में कोई कमी हुई। इस गाने के इतनी बदनामी हो चुकी है कि 1941 में बीबीसी सहित कई देशों ने इस गाने पर प्रतिबंध लगा दिया और 63 वर्षों बाद 2003 में इस पर से प्रतिबंध फिर से हटा लिया गया।
आगे की स्लाइड्स में सुनिए, वो मनहूस गाना
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story