चीन में शुरू हुआ बिना कपड़ों के शादी करने का चलन
अवतार से प्रेरित होकर कपल कर रहे हैं ऐसी शादियां।

X
haribhoomi.comCreated On: 1 Oct 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. हॉलीवुड फिल्म अवतार से प्रेरित होकर एक कपल ने भी अपनी शादी में न्यूड होने का फैसला लिया। चीन में रहने वाले काई युआन और सिन ने इसके लिए हुनान प्रांत के वुलिंगुयान को चुना जहां अवतार फिल्म की शूटिंग हुई थी। फिल्म में मूवी के इस हिस्से को पंडोरा कहा गया। दोनों का कहना था कि वो दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और इसे कुछ अलग तरह से लोगों को बताना चाहते हैं।
द चीन न्यूज के मुताबिक, चीन में दहेज लिए बगैर किए गए विवाह को 'निर्वस्त्र विवाह' कहा जाता है। इसका विशेष तौर पर आशय होता है, बिना घर और कार लिए विवाह करना। चीन के समाचार पत्र 'चीन डेली' के अनुसार, चीन की एक मीडिया कंपनी 'टचमीडिया' द्वारा चीन के वैलेंटाइटन दिवस पर पांच शहरों में 15.9 लाख टैक्सी यात्रियों पर यह सर्वेक्षण किया गया। पांच शहरों में चीन की राजधानी बीजिंग, शंघाई और क्वांगचो शामिल थे।
हालांकि इनके इस तरीके की वजह से उन्हें जेल भी जाना पड़ सकता है, क्योंकि चीन में सार्वजनिक जगह पर न्यूड होना क्राइम है। दोनों ने न्यूड होकर जंगल के नजारे के बीच शादी रचाई और कई तस्वीरें भी खिंचवाई। इनकी शादी की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई है। सर्वेक्षण से मिले नतीजों के अनुसार 'निर्वस्त्र विवाह' अर्थात बिना घर एवं कार के विवाह, के पक्ष में 45 प्रतिशत लोगों ने सहमति व्यक्त की। लेकिन चीन में 30 प्रतिशत से भी कम लोग दहेज के बिना विवाह करते हैं। सर्वेक्षण में शामिल 70 प्रतिशत लोगों ने कहा कि विवाह के बाद वे अपने वेतन को अपने साथी के साथ बांटने के लिए राजी हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story