डॉक्टरों ने 22 साल पहले घुसी सुई अब निकाली, जाने कैसे चला पता
12 साल की उम्र में खेलने के दौरान कूल्हे में घुस गई थी सुई

X
haribhoomi.comCreated On: 22 Nov 2016 1:43 AM GMT
तिरुवनंतपुरम. केरल के तिरुवनंतपुरम में डॉक्टरों ने एक व्यक्ति के शरीर में 22 साल पहले घुसी एक सुई को बाहर निकाला। 12 साल की उम्र में खेलने के दौरान उसके शरीर में यह सुई घुस गई थी। व्यक्ति की उम्र अब 34 वर्ष है. दो सप्ताह पहले ही वह अपने शरीर के पिछले हिस्से में भीषण दर्द और सूजन की शिकायत लेकर डॉक्टरों के पास गया था। यहां के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बताया कि उसके शरीर का स्कैन करने पर उसके बाएं कूल्हे में एक सुई होने का पता चला।
वन इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, तिरुवनंतपुरम के मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उन्हें सीटी स्कैन करवाने को कहा। जिसके बाद सीटी स्कैन की रिपोर्ट में पता चला कि उनके शरीर में जंग लगी सूई मौजूद है। डॉक्टर हैरान रह गए, लेकिन उन्होंने इसका इलाज ढ़ूढ़ लिया। डॉक्टरों ने 2 घंटे के ऑपरेशन के बाद किरण के शरीर से पुरानी सूई निकालने में सफलता हासिल की।
डॉक्टरों के मुताबिक 22 साल पहले खेलने के दौरान किरण को सूई चुभ गई थी। घरवाले उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टर उसके शरीर में सुई को ढूंढ नहीं पाए थे। डॉक्टर ने उस वक्त कुछ दवाईयां दी और फिर घरवाले भी इस घटना को भूल गए। लेकिन 22 सालों के बाद सूई ने किरण का हालत गंभीर बना दी। दर्द और सूजन से किरण परेशान हो गए, जिसके बाद अब उनका ऑपरेशन कर सूई निकाली गई है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story