मेंगलुरु: कॉलेज में छात्राओं पर अजीबोगरीब पाबंदियां
प्रिसिंपल इन पाबंदियों का बचाव करते नजर आए।

X
haribhoomi.comCreated On: 6 Sep 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. शिक्षण संस्थानों से उम्मीद की जाती है कि वो छात्रों को केवल अकैडमिक एजुकेशन के साथ-साथ आजादी और सम्मान के साथ रहना सिखाएं, लेकिन भारत में ये संस्थान अनुशासन के नाम पर छात्रों पर तरह-तरह के प्रतिबंध लगाए जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है मेंगलुरु के संत अलौसिस प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज में जहां छात्राओं पर अजीबोगरीब पाबंदियां लगाई गईं हैं।
संत अलौसिस की एक पूर्व छात्रा ने एक ब्लॉग लिख कर नए नियमों के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा की नए नियम पूरी तरह से एकतरफा हैं। इन नियमों के बारे में छात्राओं को क्लोज डोर मीटिंग में बताया गया। नए नियमों में छात्राओं के रंगीन लिपस्टिक लगाने पर रोक लगा दी गई है। मेकअप और कॉस्मेटिक्स के प्रयोग पर भी रोक है। यहां तक की बैग में पाए जाने पर उन्हें जब्त कर लिया जाएगा।
एनबीटी की रिपोर्ट के मुताबिक, क्लास गाइड से सहमति लिए बिना मेंहदी तक नहीं लगाई जा सकती। बाल न खुले रखे जा सकते हैं, न उन पर कलर किया जा सकता है। कॉलर बटन को छोड़ सभी बटन लगाने अनिवार्य हैं। पूछे जाने पर पहले तो कॉलेज के प्रिसिंपल ने अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश की, लेकिन बाद में वह इन नियमों का बचाव करते नजर आए।

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story