यह शख्स महिलाओं के सीने पर हाथ रखकर बताता है उनका भविष्य
इंटरनेट पर वायरल हो रही है वीडियो।

नई दिल्ली. मानव जीवन के इतिहास में सदियों से भविष्य जानने के लिए तरह-तरह के प्रयास किए गए हैं। इनमें कई अजीबोरगीब तरीके होते तो कई मजेदार होते थे, लेकिन हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका भविष्य बताने का तरीका एकदम घिनौना है।
इंटरनेट पर चीन से पोस्ट की गई एक वीडियो इनदिनों वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक बूढ़ा व्यक्ति महिला के स्तन को छूकर भविष्य बताने का दावा कर रहा है। यह छोटा सा क्लिप वीडियो शेयरिंग साइट मियाओपाइ पर अपलोड किया गया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बैसाखी लिए हुए एक बूढ़ा आदमी महिला के ब्लाउज में हाथ डालकर उसके स्तन छूकर भविष्य बता रहा है।
मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, भविष्य बताने के इस अनोखे तरीके को देखने के लिए आसपास काफी भीड़ भी मौ़जूद है। वीडियो में महिला काफी उदास दिख रही है। महिला अपने हाथ ठोड़ी पर टिकाई हुई है। आसपस इकट्ठे लोग यह सब देख कर हैरान हैं। कुछ लोगों का कहना था कि ये सब ग्राहक खोजने के तरीके हैं वहीं कुछ का कहना था कि ये बहुत अजीब है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App