इस लड़के का बैले डांस देखकर दुनिया के लड़के शरमा जाएं
इस डांसर के पापा उन्हें नचनिया कहकर बुलाते थे।

X
haribhoomi.comCreated On: 10 Feb 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. आपने लड़कों को कत्थक, भांगड़ा और कई तरह के डांस करते हुए देखा होगा। लेकिन आपने लड़कियों की तरह बैले डांस करते हुए लड़को को कमर मटकाते हुए किसी है? नहीं- ईशान हिलाल एक बेहद फेमस बैले डांसर हैं। इनके थिरकते हुए कमर को देखकर आप अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि वह वाकई लड़की का है या लड़के का।
ईशान हिलाल, जो एक भारतीय पुरुष बेली डांसर है। ईशान ने एक वीडियो पोस्ट किया है। साथ ही लिखा है कि पुरुषों पर बैले डांस बेहद ही अट्रैक्टिव लगता है साथ ही अनोखा भी। ईशान ने बताया कि वह कई सालों से डांस सीख रहे हैं। उन्होने बताया कि वह कत्थक, क्लासिकल, फोक डांस, घूमर, कालबेलिया हर तरह के डांस फॉर्म में माहिर हैं। लेकिन जब से उन्होने बैले डांस सीखा है उनमें कॉन्फिडेंस और अधिक आ गया है।
बैले डांस एक ऐसा डांस फॉर्म है जिसमें आप खुद के एक्सप्रेशन को दिखा पाते हैं। बैले डांस दूसरे डांस के मुकाबले बेहद अलग है। ईशान ने बताया कि जब वह छोटे थे तब से वह कोरियोग्राफर बनना चाहते थे, लेकिन उनकी इस डांस कला के लिए घर में पापा से खूब लात-घूसे मिले। ईशान को डांस सीखने के लिए इस हद तक मार पड़ी कि कई बार उनके शरीर पर फ्रैक्चर तक आ गए। कई बार तो एडमिट होने तक की नौबत आ गई थी।
दरअसल, ईशान का कहना है पापा मुझे नचनिया कहकर बुलाते थे। लेकिन शायद उन्हे नहीं पता था कि यह डांस मेरे लिए पूरी लाइफ है। वह इस डांस के जरिए खुद को भगवान के बेहद करीब देखते हैं। इसलिए इससे बेहद उन्हे कुछ नहीं लगता।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story