बीवी को मनाने पहुंचा ससुराल, पहलवानों ने पीटा
पति को गहरी चोटें आईं हैं

X
haribhoomi.comCreated On: 15 Sep 2016 12:00 AM GMT
बवाना. कहते हैं न कि जब पति का जान पर बन आए तो पत्नी यमराज से भी लड़ जाती है। लेकिन जब पत्नी बिगड़ जाए तो क्या होता है वो बवाना में देखने को मिला। दरअसल, एक शख्स जब अपनी नाराज पत्नी को मनाने उसके मायके पहुंचा तो ससुराल वालों ने खातिरदारी के बजाय पहलवानों से पीटवा दिया। वारदात बवाना इलाके की है। घायल पति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लाचार पति ने इतने पर भी बीवी का इंतजार किया। बात नहीं बनी तो बवाना थाने में केस दर्ज करा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस अफसरों के मुताबिक ससुराल में पहलवानों के हाथों पीटा शख्स मूल रुप से हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। प्राइवेट जॉब करता है। करीब 16 साल पहले शादी हुई थी। बीवी का मायका बवाना में है। कुछ दिनों से बीवी से अनबन चल रही थी। गुस्से में बीवी अपने मायके चली गई। पति उसे मनाने के लिए ससुराल पहुंचा।
ससुराल पहुंचकर उसने अपनी सास से कहा कि पत्नी को लेने आया हूं, उसे जल्दी से तैयार कर दो। तभी दोनों साले वहां आ पहुंचे। उनके साथ 2 पहलवान भी थे। आपसी बहस के बाद एक साले ने क्रिकेट बैट से उसकी पिटाई कर दी। दोनों पहलवान भी उसे पीटने लगे।
पति को गहरी चोटें आईं। उसने सौ नंबर पर पुलिस को कॉल कर दिया, जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए वहां से दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। होश में आने पर उसने इस बात का इंतजार किया कि शायद अब उसकी पत्नी उसके साथ चलने को तैयार हो जाए, लेकिन बात न बनती देख मंगलवार शाम को उसने बवाना थाने में केस दर्ज करा दिया।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story