लड़के ने लड़की को किया ऐसा KISS, बचा दोनों का प्यार
लड़की की सगाई हो ही रही थी कि अचाानक बॉयफ्रेंड पहुंच गया

X
haribhoomi.comCreated On: 11 Dec 2016 12:00 AM GMT
विशाखापत्तनम. वो कहते हैं न प्यार सच्चा हो तो उन्हें दो जिस्म एक जान होने से दुनिया की कोई भी ताकत नहीं रोक सकती है। हां! लेकिन प्यार करने वालों के इरादें मजबूत होने चाहिए। एक ऐसे ही मजबूत इरादों वाले आशिक ने अपने प्रेमिका की शादी किसी और से होने से बचा ली। दरअसल, विशाखापत्तनम में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका की सगाई में पहुंच गया और जो हुआ उसने उन दोनों को हमेशा के लिए एक कर दिया।
घटना शनिवार को हैदराबाद के बाहरी इलाके बक्कनपलम में घटी। जहां एक प्रेमी की प्रेमिका की सगाई की रस्म हो रही थी। सगाई हो ही रही थी कि अचानक प्रेमी पहुंचा और उसने सबके सामने बोल दिया कि वह लड़की से प्यार करता है। उसने प्रेमिका का हाथ पकड़ कर उसे किस भी कर लिया। इससे वहां मौजूद सारे लोग हैरत में पड़ गए।
जिस लड़के से लड़की की सगाई हो रही थी, पहले तो वे नाराज हुए, लेकिन बाद में स्थिति को समझकर सगाई छोड़कर चले गए। प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के घर वालों से मिन्नतें कीं और वे उससे शादी करने को राजी हो गए।
लड़की ने पहले ही अपने घर वालों को अपने रिश्ते के बारे में बताया था, लेकिन वे इस रिश्ते के लिए राजी नहीं हुए और किसी दूसरे लड़के से उसकी शादी तय कर दी। इसके बाद प्रेमी ने नया तरीका खोजा और सीधे सगाई की रस्म में धमाकेदार एंट्री करके सबके सामने अपने प्यार के बारे में बता दिया।
लड़की ने भी कह दिया कि वह इस लड़के से प्यार करती है और उसी से शादी भी करना चाहती है। हालांकि लड़के के परिवार वाले भी इस रिश्ते को लेकर राजी नहीं थे, लेकिन प्यार करने वालों को भला कौन रोक पाया है। उन्हें भी मौके पर बुलाया गया और दोनों के परिवार वालों ने लगे हाथ आशीर्वाद दे ही दिया।
साभारः TOI
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story