यहां पर इनाम में पैसों की जगह मिलती हैं लड़कियां
इस लॉटरी में पुरुष अलग-अलग नंबर के टिकट खरीदते हैं

X
haribhoomi.comCreated On: 24 Sep 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. आपको ये तो पता होगा कि लॉटरी जीतने पर इनाम में पैसे मिलते हैं, लेकिन कभी ये सुना है कि लॉटरी जीतने पर लड़कियां भी मिलती हैं? जी हां ये सच है ब्राजील के एन्क्रूजिलहादा गांव में लॉटरी जीतने पर पैसे नहीं, बल्कि लड़कियां मिलती हैं।
भारत में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों की खबरें तो रोजाना ही सामने आती हैं, लेकिन दुनिया के दूसरे देशों में उनकी हालत और भी खराब है। इस बात का अंदाजा तो इसी बात से लगाया जा सकता है कि ब्राजील में लॉटरी के इनाम में लड़कियां मिल रही हैं।
जानकारी के अनुसार इस लॉटरी में पुरुष अलग-अलग नंबर के टिकट खरीदते हैं, जिनकी कीमत 5 पाउंड होती है। साथ ही जब लॉटरी का इनाम निकलता है तो जीतने वाले को एक युवा लड़की मिलती है जिससे वो संबंध बना सकता है। यह महिलाओं के प्रति कितना बड़ा अपराध है आप और हम इसी बात से इसका अंदाजा लगा सकते हैं कि यहां पर खुलेआम लड़कियों को बेचा जा रहा है।
इतना ही नहीं वर्जिन लड़कियां भी यहां इनाम में मिलती हैं और इसके लिए पुरूषों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ती है। लॉटरी के नाम पर लड़कियों को बेचने का यह खेल चल रहा है।
इसके साथ ही यह दावा किया जा रहा है एन्क्रूजिलहादा गांव में साप्ताहिक बिंगो नाइट का आयोजन भी किया जाता है जहां पेडोफिल्स कम उम्र की लड़कियों से संबंध बनाने के लिए यह गेम खेलते हैं।
इन दावों के बाद पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है, पुलिस की मानें तो इस तरह के मामले काफी हैरान करने वाले हैं और दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story