आज ही के दिन लंदन की सड़कों पर आई थी बीयर की बाढ़
इस दिन लंदन की सड़कों पर करीब 14,70,000 लीटर बीयर पानी की तरह बह गई थी।

X
haribhoomi.comCreated On: 17 Oct 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. आपने बाढ़ के बारे में सुना होगा, तुफान के बारे में सुना होगा और यहां तक की लोगों की पानी से मौत भी सुनी होगी। लेकिन क्या आप जानते है किसी शहर में बीयर की बाढ़ आ गई हो और उससे लोगों की मौत भी हो गई हो। जी हां ये सच है, आज से 202 साल पहले लंदन की सड़कों पर बीयर जैसे बह रही थी जैसे बाढ़ आ गई हो।
एनबीटी की न्यूज के मुताबिक 17 अक्टूबर 1814 को लंदन में एक ऐसा हादसा हुआ जिसने लंदन की एक दिन में ही जिंदगी बदल कर रख दी थी। कहते है कि इस दिन लंदन की सड़क पर बीयर की सुनामी आ गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीयर की 15 फीट ऊंची लहर सड़क पर थी। इस सुनामी में 8 लोगों की मौत हुई और दो घर पूरी तरह से तबाह हो गए।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीयर की सुनामी लंदन के सेंट जायल्स में बीयर बनाने की एक फैक्ट्री में हुई दुर्घटना के बाद आई थी। यहां द हॉर्स शू ब्रूअरी नाम की कंपनी की एक बीयर फैक्ट्री में 22 फीट ऊंचा लकड़ी का बीयर बनाने का टैंक टूट गया था जिसके चलते 3,20,000 गैलन से अधिक बियर लंदन की सड़कों पर सुनामी की शक्ल में निकल पड़ी। लगा रखा था।
सड़कों पर करीब 15 फीट ऊंची लहर देखने को मिली। जल्द ही बीयर की सुनामी सेंट जाइल्स रुकरी स्लम तक पहुंच गई। इस हादसे में दो घर पूरी तरह से तबाह हो गए थे। बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक इस दिन लंदन की सड़कों पर एक अनुमान के मुताबिक करीब 14,70,000 लीटर बीयर पानी की तरह बह गई थी।
आगे की स्लाइड्स में देखिए, बीयर बाढ़ की तस्वीरें -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story