ये है दुनिया की सबसे बड़ी अंगूठी, वजन 82 किलो
बता दें कि अंगूठी का वजन 82 किलो से भी अधिक है।

X
haribhoomi.comCreated On: 18 Oct 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. औरतों को अपने गहनों से खास कर सोने के गहनों से विशेष प्यार होता है। सिर से लेकर पैर तक श्रृंगार करने वाली महिलाओं भारी-भारी ज्वैलरी पहनती हैं, सोने की कीमतों में तेजी के चलते दुबई में 63.85 किलोग्राम की 21 कैरेट सोने की अंगूठी की कीमतें काफी बढ़ गई है।
बता दें कि चीन में बनी ऐसी ही अंगूठी इन दिनों सूर्खियां बंटोर रही है। इसे दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड रिंग बताा जा रहा है। अंगूठी का वजन 82 किलो से भी अधिक है। चीन की एक कंपनी ने ने 82 किलो की गोल्ड रिंग बनाकर नया रिकॉर्ड बना दिया है। चीन के शंघाई में दुनिया की सबसे बडी सोने की अंगूठी को लोगों के सामने लाया गया। इतनी बड़ी और भारी-भरकम रिंग को देखकर सबकी आंखे फटी की फटी रह गई। 82 किलो की इस सोने की अंगूठी की कीमत 29.73 करोड रुपए रखी गई है।
हालाकि, सोने की ये अंगूठी 99.99 शुद्ध सोने की बनी है। आपको बता दें कि चीन से पहले दुबई में 64 किलो की सोने की अंगूटी बनाई गई थी। साल 2000 में इसे बनाया गया, जिसमें सोने के साथ-साथ 5.1 किलो जड़ी लगाई गई थी। इसकी कीमत 5.47 लाख डॉलर थी जो तब बढक़र 30 लाख डॉलर हो गई थी। लेकिन चीन ने दुबई के इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 82 किलो की गोल्ड रिंग बनाकर नया रिकॉर्ड बना दिया।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story