गजबः लैब में बनाया जा रहा है ''इंसानी दिमाग''!
इंसान की चमड़ी से इंसान का दिमाग बनाया जा रहा है।

X
haribhoomi.comCreated On: 25 Oct 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. हमारे बड़े बुजुर्ग हमेशा ये बात कहते हैं कि इंसान चाहे जितनी तरक्की कर ले लेकिन वो भगवान नहीं बन सकता। यानि जो चीजें कुदरत ने अपने हाथ में रखी हैं उनमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकता। ना ही वैसी चीजें वो पैदा कर सकता है। इसमें सबसे अहम है इंसान का जन्म। यानि दुनिया में ऐसी कोई ताकत नहीं जो इंसान को पैदा कर सके या इंसानी शरीर के किसी भी हिस्से को वो अलग से बना सके। हालांकि आज विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि वो टेस्ट ट्यूब बेबी पैदा कर सकता है। तो दुनिया के सारे काम एक इंसान के लिए संभव है।
क्लोन की मदद से एक ही इंसान जैसे कई इंसान भी बना सकता है। आज तो लैब में ही इंसान के शरीर के अंग बनाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक प्रयोग किया जा रहा है कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की मोलिक्यूलर बायोलोजी लैब में, जहां इंसान की चमड़ी से इंसान का दिमाग बनाने की कोशिश की जा रही है। यहां दिमाग का विकास उसी तरह से किया जा रहा है जैसे मां के पेट में एक बच्चे का होता है। फर्क सिर्फ इतना है कि मां के पेट में दिमाग का विकास खून की सप्लाई से होता है। मां जो पोषक तत्व लेती है वही बच्चे को मिलते हैं।
वहीं, इस लैब में जिस दिमाग को बनाया जा रहा है, उसे जरूरी चीजें दूसरी शक्ल में मुहैया कराई जा रही हैं। इस बात का खास ख्याल रखा जा रहा है कि परखनली में उपज रहे दिमाग को इन्फेक्शन न हो जाए। इसीलिए जिस माहौल में विकसित होते नन्हे दिमाग रखे जाते हैं, उस पर खास निगरानी होती है। जिस चीज में इन नन्हे दिमागों को रखा जाता है, पहले उसे अल्कोहल से साफ किया जाता है, ताकि कोई इन्फेक्शन न हो।
अगर आप लैब में तैयार किए जा रहे दिमाग को देखेंगे तो हो सकता है ये आपको उतने दिलकश ना लगें। क्योंकि अभी वो पूरी तरह से विकसित नहीं हुए हैं। आप देखेंगे कि हल्के पीले और गुलाबी रंग के लिक्विड में पानी के बुलबुले जैसे कोई चीज तैर रही है। लेकिन वह बिल्कुल ऐसे ही विकसित हो रहा है जैसे किसी भी इंसान का मस्तिष्क मां के गर्भ में विकसित होता है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story