कई घंटों तक लड़की से लिपटा रहा सांप, और फिर...देखें वीडियो
भीड़ देख सांप ने भी अपना फन उठा लिया।

X
haribhoomi.comCreated On: 28 Oct 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. अंधविश्वास में फंसे लोगों को तो आपने बहुत देखा होगा। लेकिन अंधविश्वास की हद तो तब हो जाती है जब लोग अंधविश्वास के नाम पर किसी को भी बलि चढ़ा देते हैं। हाल ही में एक ऐसा वाकया उत्तर प्रदेश के कानपुर में देखने को मिला है। यहां पर एक युवती के गले में सोते समय एक सांप लिपट गया। सांप करीब तीन घंटे तक युवती के गले में लिपटा रहा। जैसे ही वो गले से हटा, युवती बेहोश हो गई।
करीब दो घंटे बाद होश में आने के बाद लड़की ने बताया कि रात सोते समय उसके सपने में नाग देवता आए थे। सपने में उन्होंने कहा था कि मैं तुमसे मिलने आ रहा हूं।
वहीं दूसरी ओर युवती के परिजन इसे दैवीय शक्ति बता रहे हैं। बता दें कि कानपुर के अरखैया थाना क्षेत्र में रहने वाले श्रवण कुमार खेती का काम करते हैं। उनके मुताबिक, बीते सोमवार दोपहर को उनकी बेटी खुशबू घर के बाहर बरामदे में चादर ओढ़कर सो रही थी। उसकी चाची रानी ने जैसे ही उसे जगाने के लिए चादर उठाया तो जो दिखा उसे देखकर दंग रह गई। उसके गले में सांप लिपटा हुआ था और खुशबू अपने होशो-हवास में नहीं थी।
खुशबू के गले में सांप देख चाची ने चिल्लाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते वहां भीड़ जुटने लगी। भीड़ देख सांप ने भी अपना फन उठा लिया। इस अनोखे सीन को देख श्रवण और वहां आने वाले लोग सांप को भगवान शिव का रूप समझकर फूल चढ़ाने लगे। बेसुध खुशबू भी उसी अवस्था में वहां मौजूद लोगों को आशीर्वाद देने लगी। इस दौरान लोगों ने खुशबू से जो भी पूछा, उसने सबकी समस्याओं और उसका निवारण भी बताया। उसके पिता के मुताबिक, बेटी के गले में तीन घंटे तक सांप लिपटा रहा और उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story