बिजली-पानी के बिल से हुआ परेशान, घर पर लगा लिया पाकिस्तानी झंडा
पुलिस ने इस शख्स के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है।

X
haribhoomi.comCreated On: 5 Nov 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में एक शख्स को अपना बिजली और पानी का बिल ज्यादा लगा। अधिकारियों से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई तो ये साहब पहुंच गए सीधे पाकिस्तान की शरण में।
अपना विरोध दर्ज कराने के तमाम तरीके लोग अपनाते हैं लेकिन कानपुर के रहने वाले चंद्रपाल सिंह ने जो तरीका अपनाया वो वाकई सबसे अलग मालूम होता है। कानपुर के जवाहर नगर में रहने वाले 36 साल के चंद्रपाल सिंह के घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा दिखा तो कुछ ही देर में बात शहर में आग की तरह फैल गई।
बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद और कई हिन्दूवादी संगठनों के सैकड़ों लोग चंद्रपाल के घर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस चंद्रपाल को गिरफ्तार कर थाने ले आई। गिरफ्तार होने पर बताया, क्यों करना पड़ा ऐसा युवक की गिरफ्तारी के बाद भी हंगामा नहीं रुका और भीड़ ने थाने का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया।
करीब एक घंटे तक बवाल चला। चंद्रपाल के खिलाफ पुलिस ने राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है। राष्ट्रद्रोह का मुकदमा होने पर लोग शांत हुए। जवाहर नगर निवासी चंद्रपाल सिंह पेशे से ज्योतिषी हैं। चंद्रपाल ने बताया कि उसका बिजली और पानी का बिल काफी ज्यादा आया हुआ है। इसको लेकर नगर निगम, जल संस्थान, और संबंधित दफ्तरों के वो कई चक्कर लगा चुके लेकिन किसी ने एक नहीं सुना।
वनइंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, चंद्रपाल ने कहा कि हाल ही में जब डीएम के यहां एक चिट्ठी देने के बावजूद उकसकी परेशानी का कोई हल नहीं निकला तो उसने पाकिस्तान का झंडा लगा लिया, ताकि लोग उसकी ओर ध्यान दें और उसकी ये तरकीब काम कर गई।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story