इस आदमी की बॉडी पर चिपक जाता है 10 किलो का लोहा भी
रायकर का दावा है कि उनका शरीर लोहे और धातु से बनी चीजों को अपनी ओर खींचता है।

X
haribhoomi.comCreated On: 11 Sep 2016 12:00 AM GMT
मध्य प्रदेश. भारत के चुंबकीय इंसान कहे जाने वाले इस व्यक्ति ने दावा किया है कि यह करीब 10 किलो से भी ज्यादा लोहे की किसी चीज को अपने शरीर के अंगों पर रोक सकता है। वह भी बिना किसी सपोर्ट को क्योंकि लोहा इनसे चिपक जाता है।
भारत में मध्य प्रदेश के सागर जिले से अरुण रायकर का कहना है कि उनका शरीर लोहे और धातु से बनी चीजों को अपनी ओर आकर्षित करता है। अरुण को जब यह पता चला कि वह चमच्चों और नाखूनों को अपनी और आकर्षित कर सकते हैं तो उन्होंने इसे कोई स्पेशल-वेव्स बताया। आपको बता दें कि रायकर अपने सीने पर चम्मच और दो आइरन यानि प्रेस को रखकर आसानी से चल सकते हैं और वह बिना भी किसी सपोर्ट के। आप देखेंगे कि यह अरुण की बॉडी से चिपका रहेगा और गिरेगा भी नहीं।
जब आप रायकर को इतनी भीड़ के सामने अपने सीने पर करीब 5 किलो से ज्यादा की दो प्रेस को रखे हुए चलते देखेंगे, तो आप दांतो तले ऊंगली दबा लेंगे। भीड़ रायकर के इस करतब को देखकर आश्चर्य में पड़ जाती है। फोटोज में आप देख सकते है कि कैसे इतने सारे चम्मच रायकर की बॉडी पर चिपके हुए हैं। विश्व रिकॉर्ड की गिनीज बुक के भारतीय संस्करण लिम्का बुक के अधिकारियों ने रायकार से उनकी विडियो देने को कहा है ताकि वह उनके रिकॉर्ड को लिम्का बुक में दर्ज करने के लिए देख सके।
गौरतलब है कि अरुण राय का शरीर बचपन से ही चुंबकीय रहा है। रायकर का दावा है कि, "उनका शरीर लोहे और धातु से बनी चीजों को अपनी और खींचता है। रायकर ने बताया कि उनके शरीर के कुछ हिस्से जैसे सीना, कमर और पेट पर चुंबकीय पॉवर है। मुझे अपने शरीर के इस अजीब गुण का बचपन में ही पता चल गया था।"
रायकर के परिवार के लोग कौतहूल से रायकर की बॉडी पर चमच्च चिपका देते थे। रायकर का दावा है कि करीब 10 किलो से ज्यादा की कोई लोहे की चीज उनके शरीर के हिस्सों पर चिपकी रह सकती है। बल्कि पसीना होने पर भी यह नहीं गिरेगी। ऐसा रायकर के शरीर में होने वाली चुंबकीय तरंगों की वजह से है।
साभार-डेली मेल
आगे की स्लाइडस में देखिए खबर से जुड़ी अन्य जानकारी
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story