वैज्ञानिकों ने पहली बार बनाया इंसानी-सूअर का भ्रूण
इस उपलब्धि के बाद मानव अंगों को की कमी को दूर किया जा सकता है।

X
haribhoomi.comCreated On: 28 Jan 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. अमेरिका में एक ऐसा भ्रूण तैयार किया गया है जो मानव-सूअर कोशिकाओं से मिलकर बना है। वैज्ञानिकों ने भ्रूण तैयार कर एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है। वैज्ञानिकों ने यह भ्रूण लैब में बनाया है।
वैज्ञानिकों ने बताया कि इसका मूल उद्देश्य मानव अंगों को विकसित करना है। इसमें मरीज के ही शरीर की कोशिकाओं को सूअर के शरीर में विकसित किया जाता है। इन कोशिकाओं की मदद से मानव अंगों को विकसित किया जाता है। जब अंग पूरी तरह से विकसित हो जाते हैं तो उसे मरीज के शरीर में दोबारा ट्रांसप्लांट कर दिया जाता है।
दरअसल, इंसान और सूअर के से मिलकर बने इस भ्रूण को किमेरा नाम दिया गया है। वैज्ञानिकों को यह कामयाबी ट्रांसप्लांटेबल भ्रूण की रिसर्च के दौरान मिली है।
इसे भी पढ़ेंः बिना पकड़े बारिश से बचाएगा ड्रोन छाता
usatoday की रिपोर्ट के मुताबिक, रिसर्चर्स ने बताया कि जब 'सूअर के भ्रूण के साथ इंसानी कोशिकाएं डाली जाती हैं तो जो जीव पैदा होगा, वह हू-ब-हू सुअर की तरह दिखना चाहिए बस उसकी एक अंग में इंसानी कोशिकाएं होंगी। इस उपलब्धि के बाद मानव अंगों को की कमी को दूर किया जा सकता है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story