भारत ही नहीं विदेशों में भी मनाई जाती है होली, जानिए इसके पीछे की कहानी
भारत की तरह विदेशों में भी होली से मिलते-जुलते कई त्योहार मनाए जाते हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 23 March 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. होली के त्योहार पर पूरा देश रंगों से सराबोर है। बृजधाम से लेकर हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत में इसे अलग-अलग तौर-तरीकों से सेलेब्रेट किया जाता है। क्या आप जानते हैं देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होली से मिलते-जुलते कई ऐसे त्योहार मनाए जाते हैं जो बिल्कुल होली की तरह ही लगते हैं। इसी कड़ी में आने वाले इन त्योहारों की पढ़िए पूरी कहानी।
इसे भी पढ़ें : PHOTOS: देखिए भारतीय रेलवे ट्रैक की खूबसूरत तस्वीरें
1. बोरियांग मड फेस्टिवल
साउथ कोरिया में बोरियांग मड फेस्टिवल की शुरुआत हो गई है। एक-दूसरे को कीचड़ में डुबोकर लोग इस फेस्टिवल का मजा लेते हैं। 10 दिनों तक चलने वाला ये फेस्टिवल राजधानी सिओल के दक्षिण में मौजूद बोरियांग में चल रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए हर साल दुनियाभर से 20 से 30 लाख टूरिस्ट पहुंचते हैं।
2. ला टमाटीना
अगर आपने बॉलीवुड की फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा देखी हो तो शायद आपको ला टमाटीना फेस्टिवल समझने में ज्यादा मुश्किल नहीं होगी। ये त्योहार बुनोल के वेलेंसिया शहर में मनाया जाता है। जहां लोग सड़े-अधकुचले, पिलपिले टमाटर एक-दूसरे को मारते हैं।
3. सोंगकरन
दरअसल सोंगकरन थाईलैंड का न्यू ईयर फेस्टिवल है। जिसे यहां के लोग एक नए अंदाज में मनाना पसंद करते हैं। इस दौरान यहां के लोग बर्फ का पानी लोगों को पर डालते हैं, यही नहीं बिल्कुल होली की तरह यहां भी रंगों का पेस्ट घोलकर लोगों पर फेंका जाता है।
4.बैटल ऑफ द ऑरेंजिस
ये त्योहार बिल्कुल टमाटीना जैसा ही है। फर्क सिर्फ इतना है कि इसमें टमाटर की जगह संतरों की जमकर बारिश की जाती है। इस दौरान यहां के लोग दो अलग-अलग खेमों में बंटकर एक-दूसरे पर संतरों का जोरदार हमला करते हैं। होली के त्योहार पर पूरा देश रंगों से सराबोर है। बृजधाम से लेकर हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत में इसे अलग-अलग तौर-तरीकों से सेलेब्रेट किया जाता है। क्या आप जानते हैं देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होली से मिलते-जुलते कई ऐसे त्योहार मनाए जाते हैं जो बिल्कुल होली की तरह ही लगते हैं। इसी कड़ी में आने वाले इन त्योहारों की पढ़िए पूरी कहानी।
आगे की स्लाइड्स में पढ़िए, खबर से जुड़ी अन्य जानकारियां-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story