गजब! जानिए कितने करोड़ में बिका हिटलर का ये फोन
रेनर के पुत्र ने विरासत में मिले इस फोन को बेच दिया।

X
haribhoomi.comCreated On: 20 Feb 2017 12:00 AM GMT
वॉशिंगटन. जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर का प्राइवेट फोन अमेरिका में निलाम हो गया। दूसरे विश्व युद्ध में इसे फोन के जरिये लाखों लोगों की हत्या के आदेश जारी किए गए थे। हिटलर का ये फोन रविवार को अमेरिका में एक नीलामी के दौरान 2 लाख 43 हजार डॉलर यानि (162677565) करोड़ में बिका। आपको जानकर हैरानी होगी कि ब्लैक बेकलाइट ने इस फोन को 1945 में दूसरी विश्व युद्ध में जर्मन सेनाओं के हारने के बाद हिटलर के बर्लिन स्थित बंकर (आर्म्ड फोर्सेज) से बरामद किया था।
हालांकि टेलीफोन को नीलाम करने वाले एलिक्जेंडर हिस्टोरिकल ऑक्शन ने हिटलर के इस फोन को खरीदने वाला का नाम उजागर नहीं किया है। आपको बता दें कि ऑक्शन ने इस फोन की कीमत 2 से 3 लाख डॉलर के बीच आंकी थी। इसकी शुरुआती बोली 1 लाख डॉलर रखी गई। लेकिन जैसे जैसे नीलामी की बोलियां बढ़ती गई वैसे वैसे किसकी कीमत भी बढ़ती गई और आखरी में में इस फोन को 2 लाख 43 हजार डॉलर में नीलाम कर दिया गया।
इसे भी पढ़ें: Video: देखिए कैसे जिंदा बकरियों को निगल गया अजगर
गौरतलब है कि मैरीलैंड की कंपनी ने टेलीफोन समेत करीब हजारों चीजों की नीलामी की। इनमें चीनी मिट्टी से बने अल्सेशियन कुत्ते का एक शिल्प भी शामिल है जो 24,300 डॉलर में नीलाम हुआ। दोनों विजेताओं ने टेलीफोन के जरिये ही बोली लगाई।
जानिए इसकी खासियत
70 साल से ज्यादा पुराने इस सीमेंस रोटरी फोन पर एक स्वास्तिक और चील का निशान बना हुआ है।
यह फोन हिटलर को नाजी जर्मनी की आर्म्ड फोर्सेज से मिला था।
ऐलिक्जेंडर हाउस ने इस फोन को 'दुनिया का सबसे विध्वंसक हथियार' बताया।
कुछ रूसी अधिकारियों ने यह फोन ब्रिटिश ब्रिगेडियर राल्फ रेनर को दिया था।
रेनर के पुत्र ने विरासत में मिले इस फोन को बेच दिया।
इस फोन का पेंट अब उतर रहा है और इसका मूल रंग दिखने लगा है।
यह एक सामान्य ऑफिस का टेलिफोन नहीं बल्कि हिटलर द्वारा किए गए विनाश की मोबाइल डिवाइस था।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story