गजब: बिहार में लगता है मेला, जहां बिकता है हर दूल्हा
बिहार के एक मेले में जहां पर दुल्हन नहीं बल्कि दूल्हा बिकता है।

X
haribhoomi.comCreated On: 28 Nov 2016 6:13 AM GMT
नई दिल्ली. आपने लड़कियों की खरीद फरोख्त की खबरें सुनी होंगी। अक्सर शादी के बहाने आए दिन लड़कियों को बेच दिया जाता हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह की अजीबोगरीब प्रथा बताने जा रहे हैं। जहां पर दुल्हन नहीं बल्कि दूल्हा बिकता है। ये दूल्हे बिकते है बिहार के मधुबनी में। यहां पर हर साल मेला लगता है जिसमें दूल्हे की खरीद होती है।
वन इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इस मेले की खासियत यह है कि हर साल लगने वाले इस मेले में दूल्हे बिकने के लिए आते हैं। हैरान मत होइए, आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं एक मेला जहां, हर साल दूल्हों की खरीज-बिक्री होती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मेला अभी हाल के समय में नहीं बल्कि 1310 ई. से लगता आ रहा है।
इस मेले में दूल्हों के खरीददार यानी लड़की के माता-पिता अपनी बेटी के लिए योग्य वर को पसंद करते हैं। फिर दोनों पक्ष एक-दूसरे की पूरी जानकारी हासिल करते हैं। लड़का और लड़की व परिवार वालों की रजामंदी से रजिस्ट्रेशन करवाकर इनकी शादी करवाई जाती है। इस मेले की अनोखी बात ये है कि आजकल की भागमभाग वाली जिंदगी के कारण इस मेले का महत्व कम हो गया है। अब इस मेले में ज्यादातर वो ही परिवार शिरकत करते हैं जो कि आर्थिक रूप से काफी तंग होते हैं।
इस मेले की शुरूआत तात्कालीन राजा हरि सिंह देव ने कराई थी जो कि मिथिला नरेश थे। इस मेले की शुरूआत 1310 ईस्वी में की गई थी। इस मेले का उद्देश्य यूपी में चल रही दहेज प्रथा को रोकना है। इसी उद्देश्य को लेकर इस मेले की शुरूआत की गई थी। भले ही आज इस मेले का महत्व कम हो गया हो लेकिन अभी भी लोग इस मेले में भाग लेते है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story