LIVE SHOW के दौरान बोली लड़की, मैं वर्जिन हूं और ये है मेरी कीमत
मां-बाप के लिए रोमानिया की लड़की ने अपनी वर्जिनिटी बेचने का किया फैसला।

X
haribhoomi.comCreated On: 10 Dec 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. आपने लड़कियों को देह व्यापार के धंधे में फंसते हुए देखा होगा। लेकिन रोमानिया में एक लाइव शो के दौरान एक लड़की ने अपने सभी दर्शकों को चौंकाकर रख दिया। बता दें कि रोमानिया की एक 18 साल की लड़की अपनी वर्जिनिटी बेच रही है। उसने लाइव शो के दौरान खुद इस बात का ऐलान किया है कि उसे खरीददार मिल जाए।
मिरर के रिपोर्ट के मुताबिक, एलेक्जेंड्रा ने दिस मॉर्निंग शो के दौरान कहा कि वो अपनी वर्जिनिटी 10 लाख यूरो (करीब 72946800.28 रु. ) में बेचने की बात कही है। उसने कहा कि वो ऐसा अपने मां-बाप के लिए करना चाहती है। उसे ये आइडिया इंडिसेंट प्रपोजल नमा की फिल्म से आया था। इस शो के दौरान एलेक्जेंड्रा ने कहा कि जब वो 15 साल की थी तो फिल्म देखने के बाद मुझे ये आईडिया आया था कि मैं भी अपनी वर्जिनिटी के साथ ऐसा कुछ कर सकती हूं। इसी फिल्म से प्रेरित होकर ये फैसला लिया है। उसने इसके पीछे वजह बताई कि वो अपनी वर्जिनिटी बेचकर अपने मां-बाप के लिए घर खरीदना चाहती है।
.jpg)
बता दें कि एलेक्जेंड्रा ने कहा कि उसने इस बारे में किसी को नहीं बताया हैं और ना ही वो आगे कभी इस बारे में किसी को कुछ बताने की सोचा है। इसके पीछे उसका मकसद गलत नहीं है। वो ऐसा अपने मां-बाप के लिए कर रही है। हलांकि वो इसे लेकर काफी विश्वास से भरी दिखी और कहा कि वो ऐसा कर लेगी। आपको बता दें कि वर्जिनिटी बेचने का ये मामले पहला नहीं है। इस से पहले भी कई लड़कियां पैसों के लिए इस तरह के कदम उठा चुकी है। उन्होंने इंटरनेट के जरिये अपनी वर्जिनिटी की नीलामी की। जिसके लिए वो कई खरीदार चाहती है जो उसकी बोली के काबिल हो।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story