प्रैंक के नाम पर लड़कियों को किस करके भाग जाता है ये लड़का
दिल्ली में शूट किए गए एक प्रैक वीडियो को लेकर लोगों का गुस्सा फूटा है।

X
haribhoomi.comCreated On: 9 Jan 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली का एक वीडियो सोशल साइट पर पिछले तीन दिनों से वायरल है। इस चौंकाने वाले वीडियो में एक लड़का एक लड़की को खुलेआम किस करता है। लड़की को चूमने के बाद लड़का भाग जाता है। जिसमें मजाक के नाम पर लड़कियों के साथ छेड़खानी की जा रही है। दिल्ली में शूट किए गए एक प्रैक वीडियो को लेकर लोगों का गुस्सा फूटा है।
टीओआइ के मुताबिक, यूट्यूब पर चल रहे प्रैंक वीडियो को द क्रेजी सुमित अकाउंट से डाला गया है। जिसमें एक लड़का राह चलती लड़कियों को किस करता नजर आ रहा है। वो बातों में उलझाकर लड़कियों को किस कर वहं से बाग जाता है। सरेआम लड़कियों के साथ की गई इस छेड़खानी को लेकर लोगों में गुस्सा भड़क गया और इसका जमकर विरोध हुआ। वीडियो दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके में शूट किया गया। वीडियो में सुमित नाम का यह प्रैंकस्टर दो लडकियों से बात करने के बहाने उन्हें किस करता है और वहां से भाग जाता है। वीडियो को यूट्यूब पर डालते ही उसे लाखों लोगों ने देखा और वो वायरल हो गया। लेकिन लोगों का गुस्सा इस वीडियो को लेकर फूट पड़ा।
बाद में सुमित को अपनी गलती के लिए माफी मांगनी पड़ी और उसे ये वीडियो हटाना पड़ा। लोगों ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता और संयुक्त आयुक्त दिपेंद्र पाठक ने कहा है कि वो मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक किसी ने इसके खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। उन्होंने कहा है कि उन्हें ये जानकारी मीडिया के जरिए मिली है। वो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेंगे। वहीं सुमित ने मुश्किलें बढ़ते देख कहा है कि उसने ऐसा सिर्फ मनोरंजन के लिए किया था। उनका मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था। उसने सभी से माफी मांगी है।
आगे की स्लाइड्स पर देखिए, खबर से जुड़ा वीडियो -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story