गजब: मंगेतर को छोड़ लड़की ने की कुत्ते से शादी
अर्जेंटीना में एक लड़की ने अपने पालतू कुत्ते को अपना पति बनाने का फैसला किया।

X
haribhoomi.comCreated On: 4 Dec 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. एक लड़की लड़के से शादी करती है ये तो आम बात है लेकिन कभी आपने ये भी सुना है कि एक लड़की ने कुत्ते से शादी कर ली है। हमारे देश में अगर किसी लड़की की शादी टूट जाए तो दुल्हन सहित परिवार के लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अर्जेंटीना में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। यहां एक लड़की के मंगेतर ने जब शादी से इंकार किया तो इस लड़की ने रोने की बजाय अपने पालतू कुत्ते से ही शादी करने का फैसला कर लिया।
.jpg)
उसने तय किया कि वो उसी दिन पर शादी करेगी, चाहे किसी से भी शादी क्यों न करना पड़े। ऐसा इसलिए ताकि उसके मंगेतर को ये न लगे कि उससे कोई शादी करने वाला नहीं। ऐसे में लड़की ने अपने ही पालतू कुत्ते के साथ के साथ शादी करने क फैसला किया। दोस्तों और घरवालों ने काफी समझाया, लेकिन लड़की नहीं मानी।
लड़की ने तय तारीख पर ही कुत्ते से शादी की। घरवाले भी उसके आगे झुक गए। पूरे घर को सजाया गया। घरवाले और रिश्तेदार भी इस शादी में शामिल हुए। जिसके बाद लड़की ने शादी की सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दी, ताकि उसका मंगेतर उसे देख सके। लोग इस अनोखी शादी की तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। कुछ लोग लड़की के इस कदम को गलत बता रहे हैं तो कुछ तारिफ कर रहे हैं।
.jpg)
फिर रोमिना ने अपने पालतू कुत्ते को अपना पति बनाने का फैसला किया।रोमिना ने अपने कुत्ते को बाकायदा सजाया-सवांरा और उससे शादी की।रोमिना ने इस शादी में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी बुलाया।बीते शनिवार को एक बड़े होटल में रोमिना ने शादी की शानदार पार्टी भी दी।रोमिना ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए उसकी शादी में शिरकत के लिए दोस्तों का शुक्रिया अदा किया। वहीं फोटो देखने के बाद सोशल मीडिया पर भी इस अनोखी शादी की खूब चर्चा हो रही है। ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story