पति की खातिर टल्ली होकर टंकी पर चढ़ी महिला, किया हंगामा
रूसी महिला को लगा कि उसका पति उसे छोड़कर भाग गया है।

X
haribhoomi.comCreated On: 6 Dec 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. एक रुसी महिला अपने पति को बुलाने की जिद्द करके पानी की टंकी पर चढ़ गई। राकेश मार्ग स्थित पानी की टंकी पर चढ़कर एक रूसी महिला ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस महिला को टंकी से उतारकर थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि महिला नशे में धुत्त होकर अपने पति को ढूंढ़ रही थी।
पुलिस का कहना है कि महिला अपने पति व दोस्तों के साथ दिल्ली पार्टी मनाने गई थी। इसके बाद वह नशे में धुत्त होकर घर से निकल गई और हंगामा करने लगी। महिला ने बताया कि उसकी शादी गाजियाबाद के विनय वर्मा से हुई है। दोनों एक दोस्त के घर पिछले कुछ दिनों से गाजियाबाद में ही रह रहे हैं।
रविवार रात को विनय अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ दिल्ली बर्थ डे पार्टी मनाने गया था। पार्टी के बाद दोनों नें इंडिया गेट से और कई जगहों पर घूम-घूम कर शराब पी। इसके बाद रूसी महिला बेसुध हो गई। इसी दौरान विनय की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दिल्ली के विसपुरी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद विनय के दोस्तों ने रसियन महिला को गाजियाबाद स्थित घर पहुंचा दिया।
देर रात जब महिला को होश आया तो अपने पति को फोन मिलाया तो वह थोड़ी देर में आने की बात कही। सुबह तक जब वह अपने घर नहीं पहुंचा तो रूसी महिला को लगा कि विनय उसे छोड़कर भाग गया। इसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गई और राकेश मार्ग पानी की टंकी पर पर चढ़़ गई। इसके बाद पुलिस उसे सिहानी गेट थाने ले आई। दोपहर तक वह थाने में भी बेसुध थी। शाम को जब विनय के फेसबुक व उसके दोस्तों का मोबाइल नंबर पता किया तो यह सब घटनाक्रम की जानकारी हुई। पुलिस का कहना है कि विनय के आने के बाद महिला को उसके सुपुर्द कर दिया जाएगा।
फेसबुक पर अपलोड किए फोटो से हुई पहचान-
विनय ने रात के वक्त हुई पार्टी की कई तस्वीरें विनय वर्मा ने फेसबुक पर अपलोड की है। जब पुलिस ने फेसबुक अकाउंट देखा तो रात में सभी के शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद जांच की तो यह कहनी सामने आई। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story