इस फिटनेस सेंटर में एक्सरसाइज करने के लिए देनी पड़ती है कपड़ों की कुर्बानी
यह दुनिया का पहला नग्न फिटनेस क्लास है।

X
haribhoomi.comCreated On: 25 Jan 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. आमतौर पर एक्सरसाइज करने के लिए आप ढ़ीला ढ़ाला कपड़ा प्रिफर करते हैं। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आपको बिना कपड़ों के एक्सरसाइज करना होगा तो आप वाकई हैरान हो जाएंगे। लेकिन यूनाइटेड किंगडम में एक ऐसा अजीबो-गरीब फिटनेस सेंटर शुरू हुआ है जहां एक्सरसाइट करने के लिए कपड़े उतारने होते हैं। आपको यह जानकारी हैरानी होगी कि इस सेंटर पर सभी लोग नग्न अवस्था में एक साथ एक्सरसाइज करते हैं।
इसे भी पढ़ेंः चावल के दो दाने चुराने पर चूहा गिरफ्तार, मिली ये सजा
दरअसल, यह दुनिया का पहला नग्न फिटनेस क्लास है। यह सुनने में अजीब भले ही लग रहा होगा लेकिन यह सच है कि यहां पुरुष हो या महिला हर कोई बिना कपड़ों के होता है। अगर आपको इस क्लास में एक्सरसाइज करना है तो आपको अपने सारे कपड़े उतारने होंगे।
ट्रेनर से बातचीत की गई उन्होने बताया कि अगर कोई चाहे तो स्पोर्ट्स ब्रा या जूते पहन सकता है। बता दें कि बिना कपड़ों के एक्सरसाइज करने का ये ट्रेंड हेलेन नाम की महिला ने शुरू किया है। हेलेन का कहना है कि अगर आप बिना कपड़ों के एक्सरसाइज करेंगे तो इसके कई फायदे होंगे। बिना कपड़ों के एक्सरसाइज करने से यह देखना आसान होता है कि एक्सरसाइज से शरीर पर कुछ बदलाव आ रहा है या नहीं।
हेलेन ने बताया कि फिलहाल अभी उनकी क्लास में 10 लोग आते हैं जिनकी उम्र 35 से 70 है। वे चाहती हैं कि उनकी इस क्लास को ज्यादा से ज्यादा लोग ज्वॉइन करें।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story