पानी के अंदर बना दुनिया का पहला म्यूजियम, देखिए तस्वीरें...
ये म्यूजियम समुद्र की सतह से 12 से 15 मीटर नीचे है।

X
haribhoomi.comCreated On: 15 Jan 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. स्पेन के लंजरोटे द्वीप का पहला अंडर वाटर म्यूजियम सामने आ गया है। यह म्यूजियम ब्रिटिश कलाकार जेसेन डीक्येरिज टेलर की कल्पना थी। उन्होंने इस म्यीजियम में रखे जाने वाले शिल्पकृतियों को बनाने के लिए दो साल इस द्वीप पर बिताए। ये म्यूजियम समुद्र की सतह से 12 से 15 मीटर नीचे है।
इसे भी पढ़ेंः इस रेस्टोरेंट में डिनर में परोसा जा रहा इंसान का पैर
.jpg)
बता दें कि फरवरी 2016 में इस म्यूजियम की पहली शिल्पकृति को रखा गया था। 10 जनवरी 2017 को इसका उद्घाटन किया गया। मानव,जानवर और पेड़ पौधों के बीच संबंध को दिखाने वाली शिल्पकृति भी यहां मौजूद है।
.jpg)
इसे भी पढ़ेंः 6 मिनट वर्कआउट करके दिखाओ फ्री में खाना खाओ
इसे म्यूजियम को बनाने वाले ब्रिटिश कलाकार टेलर के अनुसार इस म्यूजियम में दो तरह के लोगों को दिखाया गया है। पहले वैसे लोग जो सफल हुए हैं और दूसरे वे लोग जिनकी इच्छाएं समुद्र में दब गई हैं। इस म्यूजियम को बनाने में इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है उनसे समुद्र का इको सिस्टम प्रभावित न हो। इसलिए पर्यावरण के अनुकूल सामान का इस्तेमाल किया गया है। आगे की स्लाइड्स में देखिए तस्वीरें..
आगे की स्लाइड्स में देखिए म्यूजियम की अन्य तस्वीरें-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story