यह है दुनिया की सबसे मोटी महिला, वजन कम करने मिस्त्र से मुंबई पहुंची
मिस्त्र के अलेक्जेंड्रिया की रहने वाली इमान अहमद का वजन 500 किलोग्राम है।

X
haribhoomi.comCreated On: 11 Feb 2017 12:00 AM GMT
मुंबई. दुनिया की सबसे ज्यादा वजन वाली महिला इमान अहमद का शनिवार को मुंबई में इलाज के लिए पहुंच चुकी हैं। करीब 500 किलो की इमान मिस्र के एलेग्जैंड्रिया की रहने वाली हैं। इमान अहमद का एलिफेंटाइसिस नाम की दुर्लभ बीमारी के चलते वजन काफी हद तक बढ़ गया है।
अलेक्जेंड्रिया की रहने वाली अहमद दुनिया की सबसे ज्यादा वजन वाली महिला मानी जाती हैं। उन्हें हवाईअड्डे के बाहर इंतजार कर रहे ट्रक में क्रेन से उठाकर डाला गया और फिर पुलिस की निगरानी में आपातकालीन एम्बुलेंस के साथ अस्पताल ले जाया गया। इमान अहमद अपने वजन की वजह से बिस्तर से उठने या हिलने-डुलने में भी असमर्थ है। भोजन करने, कपड़े बदलने और साफ-सफाई समेत अन्य दैनिक कार्यों के लिए वह अपनी मां और बहन चायमा अब्दुलाती पर निर्भर है। इमान अहमद का इलाज मुंबई के सैफी अस्पताल के डॉक्टर लकड़ावाला और उनकी टीम करेगी। इसके लिए इमान को करीब तीन महीने भारत में रहना होगा।
इसे भी पढ़ेंः इस लड़के का बैले डांस देखकर दुनिया के लड़के शरमा जाएं
इमान ने ट्विट के जरिए मुंबई के जाने-माने सर्जन और कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर मुफजल लकड़वाला को अपना इलाज करने के लिए अनुरोध किया था। इमान के आग्रह को डॉक्टर लकड़वाला ने मान लिया और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से इसके लिए मदद मांगी। सुषमा ने मुफजल लकड़वाला के ट्विट का जवाब देते हुए लिखा था , 'इस मामले को मेरे सामने लाने के लिए शुक्रिया, हम निश्चित रूप से महिला की मदद करेंगे।'इमान की मदद के लिए ऑनलाइन कैंपेन भी चलाया गया।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story