50 मिनट में 3 परांठे खाकर दिखाएं और पाएं 1 लाख का बीमा
चैलेंज जीते तो ईनाम में नकदी के साथ-साथ जीवनभर के लिए मुफ्त परांठे खिलाएंगे।

X
haribhoomi.comCreated On: 23 Aug 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. परांठे किस इंसान को अच्छे नहीं लगते है और अगर तीन परांठे खाकर जिंदगी भर के लिए फ्री जीवन बीमा में तो सोने पर सुहागा हो जाता है। ऐसा ही एक चैलेंज दिल्ली रोहतक बाईपास पर परांठे की दुकान लगाने वाले दुकानदार मुकेश का है। मुकेश का चैलेंज है कि अगर कोई शक्स उनकी दुकान के तीन परांठे खा ले तो वो उस शख्स को एक लाख रुपये का जीवन बीमा फ्री देंगे।
बता दें कि मध्यप्रदेश के मुकेश दिल्ली-रोहतक बाईपास पर एक दुकान के मालिक हैं। मुकेश ने खुला चैलेंज किया है कि अगर कोई उनके यहां बने तीन परांठे 50 मिनट के अंदर खाकर दिखाए तो उसे ईनाम में नकदी के साथ-साथ जीवनभर के लिए मुफ्त परांठे खिलाएंगे। लेकिन अब आप सोच रहे होंगे की 50 मिनट ने तीन परांठे खाना कौन सी बड़ी बात है। तो जरा आप पहले इन परांठों की खासियत के बारे में जान लीजिए
क्या है परांठों की खासियत
यहां पर बनाए जाने वाले एक परांठे का वजन 1.2 किलोग्राम और साइज करीब 1 फुट 6 इंज होता है। ये परांठे तेल में नहीं बल्कि शुद्ध देसी घी में बनाए जाते हैं। मीडियम साइज के परांठे का मूल्य 90 रुपये से शुरू होता है। जबकि स्पेशल पराठे का मूल्य 150 रुपये से शुरू होता है और आपको ये जानकर हैरानी होगी कि एक परिवार के लिए एक पराठा पर्याप्त होता है।
मुकेश के मुताबिक इस चैलेंज को पूरा करने वाले को ईनाम में 5100 रूपए नकद पुरस्कार दिया जाएगा और साथ ही 1 लाख रुपये की जीवन बीमा पॉलिसी मिलेगी। सबसे खास बात यह कि चुनौती को पार करने वाले को जीवन भर मुफ्त पराठे खाने को मिलेंगे। मुकेश बताते हैं कि अभी तक महाराज और रोहतक के अश्विनी ने इस चुनौती को पूरा कर यह ईनाम हासिल किया है। महाराज ने 50 मिनट में 4 परांठे खाएं तो वहीं अश्विनी ने 40 मिनट में तीन परांठे खाएं हैं।
ईनाम भी खास
1. इस चैलेंज को पूरा करने वालों को ईनाम में 5100 रूपए नकद मिलेगा।
2. एक लाख रुपए की जीवन बीमा पॉलिसी मिलेगी।
3. उसे जीवनभर मुफ्त में परांठे खाने को मिलेंगे।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलोकरें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story