जानिए कैसे 33 फीट लंबा एनाकोंडा इंसानों को निगल जाता है
ब्राजील में निर्माण साइट पर मजदूरों को दिखा दुनिया का सबसे लंबा एनाकोंडा
X
haribhoomi.comCreated On: 28 Sep 2016 12:49 AM GMT
नई दिल्ली. उत्तरी ब्राजील में एक निर्माण साइट पर काम कर रहे मजदूरों के होश उस समय उड़ गए, जब उन्होंने एक विशालकाय सांप को देखा। मजदूर अल्टामीरा में काम कर रहे थे कि उन्होंने जोर की आवाज सुनी। देखते ही देखते एक विशालकाय एनाकोंडा उनके सामने आ गया।
डेली मेल के मुताबिक, आपको बता दें कि ब्राजील के रियो अल्टामिरा शहर में शिंगु नदी पर बन रहे बेलो मोंटे बांध के पास इमारत के लिए गुफा की खुदाई करते समय एक श्रमिक को 33 फीट (करीब 10 मीटर) लंबा एनाकोंडा सांप मिला। 400 किग्रा वजनी और एक मीटर व्यास वाला यह एनाकोंडा इंसान को भी खा जाने की क्षमता रखता है।
श्रमिक को इसे खिसकाने के लिए डोजर का इस्तेमाल करना पड़ा। इसके बाद इसे क्रैन से उठाया गया। नींव खोदने के लिए गुफा में विस्फोट किया गया तो यह एनाकोंडा दिखाई दिया। एनाकोंडा सांप के बारे में कहा जाता है कि ये बहुत उग्र होते हैं और इन्हें कैद कर रखना मुश्किल होता है।
बता दें कि वर्ल्ड रिकॉर्ड गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अमेरिका के कंसास शहर में मिला सांप सबसे लंबे सांप के रूप में दर्ज है। मेडुसा नामक यह सांप 25 फीट 2 इंच लंबा है। लेकिन ब्राजील के रियो शहर में इस एनाकोंडा के मिलने से सांपों की दुनिया में एक और रिकॉर्ड दर्ज कर दिया है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story