VIDEO: दिल्ली मेट्रो में देशी गीतों पर झूमकर नाची महिलाएं
मेट्रो में सफर के दौरान महिलाओं ने देशी लोक-गीत पर जमकर ठुमके लगाए हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 14 Nov 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. दिल्ली मेट्रो में सफर के दौरान दो युवकों के अंग्रेजी गाने पर देशी ठुमकों का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसे काफी पसंद किया गया था। इस बार फिर से मेट्रो में सफर के दौरान महिलाओं ने देशी लोक-गीत पर जमकर ठुमके लगाए हैं। साथ ही इस ग्रुप डांस में उम्रदराज महिलाएं भी शामिल हैं।
सोशल मीडिया पर लोग कई बार मेट्रो के अपने अनुभव को शेयर करते रहते हैं। कुछ ऐसा ही दिल्ली की महिला रितिका दहिया के साथ हुआ जो कि मेट्रो में सफर कर रही थी और उसने साड़ी पहनी कई महिलाओं को गाते और नाचते हुए देखा। वह भी इस तरह जैसे उन्हें कोई देख ही नहीं रहा हो। वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे उम्रदराज महिलाएं एक साथ झूम-झूम कर नाच रही हैं और ठुमके लगा रही हैं।
अपने फेसबुक पोस्ट में रितिका ने लिखा कि उनका यह सफर बहुत मनोरंजक था। पोस्ट के मुताबिक हरियाणा के एक गांव की महिलाएं थी। और मजे की बात तो यह थी कि उनमें से एक की बेटी की सास के अंतिम संस्कार से लौटी थी। वह उस गुजरी हुई सास लंबे जीवन का उत्सव मनाते हुए नाच रही थी। इन महिलाओं के बीच एक 'दादी' भी थी। वह भी मजे में मेट्रो में नाचने का आनंद ले रही थीं।
विश्वास करें या न करें लेकिन यह डांस लगभग 30 मिनट तक चला और इसे लेकर किसी ने आपत्ति नहीं उठाई। यहां तक कि अधिकारियों ने भी नहीं। उतरते वक्त भी वे महिलाएं नाच ही रही थी।
मेट्रो में गांव की इन महिलाओं का डांस देखकर सभी यात्रियों का अच्छा-खासा मनोरंजन हो गया होगा। वैसे भी दिल खोलकर नाचने और खुश रहने के लिए उम्र का कोई पैमाना थोड़े ही होता है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story