गांधी मूर्ति को साक्षी मानकर इस कपल ने की अनोखी शादी
इस अनोखी शादी को देखने के लिए काफी लोगों की भीड़ लग गई।

X
haribhoomi.comCreated On: 6 Oct 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. आपने कई अनोखी शादियों के बारे में सुना होगा लेकिन ऐसी शादी के बारे में पहली बार सुनेंगे। आपको बता दें कि बिहार के आरा जिले से शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल, बुधवार को एक कपल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को ही भगवान मानकर उनकी मूर्ति के सामने शादी कर ली। महिला की शादी 10 साल पहले हुई थी लेकिन शादी के दो साल बाद ही उसके पति की मौत बीमारी से हो गई।
दैनिक सवेरा की रिपोर्ट के मुताबिक, नया विवाहित जोड़ा एक दूसरे को पिछले एक साल से जानते थे। दोनों की शादी हिन्दू रीति रिवाज व परंपरा के अनुसार हुई। स्थानीय पंडित ने विवाह का मंत्र पढ़कर शादी की रस्मों को पूरा कराया। इस दौरान प्रेमी जोड़े ने सात फेरे भी लिए। दोनों हॉस्पिटल में काम करते है इसलिए दोनों ने यहीं शादी करने का फैसला किया।
इस अनोखी शादी को देखने के लिए काफी लोगों की भीड़ लग गई। मरीज से लेकर डॉक्टर और नवविवाहित जोड़े की फैमिली इस शादी के साक्षी बने। शादी के बाद दोनों ने कहा- यह हमारी कर्मभूमि है यहीं से जिंदगी का मकसद मिला। दोनों हॉस्पिटल में की साफ-सफाई का काम करते हैं।

खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story