22 सालों से घर नहीं गटर में रह रहे हैं ये दंपति
पिछले 22 सालों से दोनों ने इस गटर को ही अपना घर बना कर रह रहे हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 4 Feb 2017 12:00 AM GMT
कोलंबिया. कहते हैं इस दुनिया में दो तरह के लोग होते हैं। एक वो जिनके पास सबकुछ होते हुए भी वो सारी उम्र उसे ढूंढते रहते हैं। और दूसरे वो लोग होते हैं जिनके पास अगर थोड़ा भी होता है तो वो उसी में शांति से अपना घर बसाकर रहते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी इस कोलंबियाई जोड़े की भी है।
ये भी पढ़ें- महिला की नाक से निकला जिंदा कॉकरोच, दंग रह गए डॉक्टर
कोलंबिया की राजधानी मेडेलिन में मारिया गार्सिया अपने पति मिगुएल रेस्टेपो के साथ पिछले 22 सालों से गटर (सीवर) में जीवन बिता रही हैं। 22 साल पहले मारिया गार्सिया और पति मिगुएल रेस्टेपो की मुलाकात मेडेलिन की सड़को पर हुई थी। जब दोनों एक दूसरे से मिले तो इनकी हालत एक जैसी ही थी दोनों को ड्रग्स की बुरी लत थी जिस कारण से इनके परिवारवालों ने इनसे नाता तोड़ लिया था।
इन दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने का फैसला किया और जब ये दोनो एक साथ रहने लगे तो धीरे-धीरे इनकी नशे की लत भी छूट गई। बुरे हालातों के चलते इन दोनों को कहीं रहने का ठिकाना नहीं मिला। मजबूरी के चलते इन्होंने गटर (सीवर) को ही अपना घर बना लिया। पिछले 22 सालों से दोनों ने इस गटर को ही अपना घर बना कर रह रहे हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story