इस देश में ''लाल पेन'' से नाम लिखने पर हो जाती है ''मौत''
यहां के लोग लाल पेन का भूलकर भी इस्तेमाल नहीं करते हैं।

X
haribhoomi.comCreated On: 22 Jan 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां के अलग-अलग रीति-रिवाज हैं। कई देश-कई जगह ऐसे हैं जहां की कई मान्यताएं हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश भी है जहां लाल पेन से लिखने पर सख्त मनाही है। दरअसल, वो इसलिए क्योंकि इस देश के लोगों का मानना है कि जिसका भी नाम लाल पेन से लिखा जाता है उसकी मौत हो जाती है।
इसे भी पढ़ेंः इस वजह से शराब पीने के बाद बढ़ जाती है भूख: शोध
आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कैसे लाल पेन से किसी का नाम लिखने पर मौत हो सकती है। लेकिन दक्षिण कोरिया दुनिया का एक ऐसा एक मात्र देश है जहां लाल रंग की स्याही से लिखने की इजाजत नहीं है। इसी अंधविश्वास की वजह से लाल रंग को बच्चों से भी बचाकर रखा जाता है। इसके पीछे मान्यता है कि जब लाल पेन से किसी का नाम लिखा जाए तो उस व्यक्ति की मौत हो जाती है।
यही वजह है जिससे यहां के लोग लाल पेन का भूलकर भी इस्तेमाल नहीं करते हैं। यहां के लोग सदियों से इस अंधविश्वास को मानते आ रहे हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story