एक सोफे ने खोल दी ठग ''आशिक'' की पोल, बर्बाद होने से बचीं दो लड़कियां
मुरारी जनाका का जो महिलाओं के साथ प्यार का नाटक कर उससे पैसे ऐंठने का काम करता था।

X
haribhoomi.comCreated On: 18 Feb 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. ऑनलाइन मार्केटिंग साइट के जरिए सिंगल लड़कियों को फंसाकर ऐश करना एक शख्स को मंहगा पड़ गया है। यह कहानी है बेंगलुरु के एक नामी कंपनी में जॉब करने वाले सॉफ्टवेयर मुरारी जनाका का जो महिलाओं के साथ प्यार का नाटक कर उससे पैसे ऐंठने का काम करता था। लेकिन सोशल मीडिया ने उनकी कारनामों को फिल्मी अंदाज में सामने लाया है।
इसे भी पढ़ेंः चीन ने बनाया एशिया का पहला वर्टीकल गार्डन, सजा दी इमारत
दरअसल, कोरामांगला इलाके में रहने वाली अदिति वर्मा नाम की लड़की ने ऑनलाइन मार्केटिंग साइट पर सोफा बेचने के लिए अपनी निजी जानकारियां शेयर की थी। इसके बाद सिंधु नाम की लड़की ने सोफा खरीदने की इच्छा जताई। जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इस बीच अदिति ने नोटिस किया कि सिंधु की वॉट्सऐप प्रोफाइल फोटो उस व्यक्ति के साथ लगी हुई है जो कि खुद उसके साथ रिश्ते में है।
इसे भी पढ़ेंः इस लड़के का बैले डांस देखकर दुनिया के लड़के शरमा जाएं
वहीं अदिति के पूछऩे पर सिंधु ने बताया कि वे दोनों रिलेशनशीप में हैं और जल्द ही शादी करने वाले हैं। इस पर अदिति ने सिंधु को मुरारी के जालसाजी के बारे में बताया। जिसके बाद दोनों लड़कियों ने पता लगाया कि मुरारी दोनों के साथ शादी के नाम पर धोखा दे रहा है। इसके बाद दोनों लड़कियों ने पुलिस में केस दर्ज कराई। बता दें कि केस दर्ज होने के बाद मुरारी फरार हो गया है।
पुलिस को अदिति ने बताया कि ऑनलाइन साइट के जरिए ही वह मुरारी के संपर्क में आई। फिर कुछ समय के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद मुरारी ने अदिति से प्यार के नाम पर एक लाख रुपये तक ऐंठे। अदिति ने बताया कि दूसरी लड़कियों के साथ रिश्ता होने की शक में मैंने मुरारी से रिश्ता तोड़ लिया था।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story