लड़की नहीं रोबॉट है ये खूबसूरत लड़की ''जिया जिया''
चीन में इस रोबोट का नाम ''जिया जिया'' रखा गया है।

X
haribhoomi.comCreated On: 10 Jan 2017 12:00 AM GMT
शंघाई. चीन और कई दूसरे देश काफी समय से ह्युमन इंटेलिजेंस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से लैस रोबोट्स बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। चीन ने इसी कड़ी में एक ऐसी रोबॉट तैयार कर ली है जिसे देखकर आपके होश उड़ जाने तय हैं।
चीन में इस रोबोट का नाम 'जिया जिया' रखा गया है और ये एक बेहद खूबसूरत लड़की है। जिया जिया नाम की यह रोबॉट ना सिर्फ चेहरे के हाव-भाव बदल सकती है, साथ ही आम बातचीत करने की क्षमता भी रखती है। इस पहले इंसान जैसे रोबॉट ने यूनवर्सिटी ऑफ सायेंस ऐंड टेक्नॉलजी ऑफ चीन के इंजिनियर्स की मदद से तैयार किया है।
डेली मेल की खबर के मुताबिक, शंघाई के फ्यूचरिस्टिक फाइनैंशल सेंटर में आयोजित इकनॉमिक कॉन्फ्रेंस में टीम लीडर चेन शाओपिंग एक पिता की तरह गर्व के साथ इस रोबॉट को पेश कर रहे थे। चीन ने अनुमान लगाया कि हो सकता है कि एक दशक में जिया जिया जैसे रोबॉट्स चीनी रेस्त्रां, नर्सिंग होम्स, अस्पतालों व घर के कार्यों में हाथ बंटाने लग जाएं। चेन बोले, 'अगले 5-10 सालों में रोबॉट की
डिमांड्स काफी बढ़ने वाली है।'
चेन ने बताया कि वह और उनकी टीम ने बीते दो सालों में ऐसे रोबॉट्स की दिशा में बेहतर काम किया है।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक कर देखें 'जिया जिया' की तस्वीरें-
देखिए 'जिया जिया' की वीडियो-
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story