चीन का कमाल, बना दी दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग
चीन ने एक बार फिर दुनिया को चौंका दिया है।

X
haribhoomi.comCreated On: 11 Nov 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. चीन ने एक बार फिर दुनिया को चौंका दिया है। इस बार चीन ने जो काम किया है, उससे वह तिब्बत तक और जल्द पहुंच जाएगा। दरअसल, चीन ने सिचुआन-तिब्बत राजमार्ग पर करीब 17 करोड़ डॉलर की लागत से बनी दुनिया की सबसे ऊंची सड़क सुरंग का काम आज पूरा कर लिया।
इससे तिब्बत तक पहुंचने में दो घंटे कम समय लगेगा। सात किलोमीटर लंबी सुरंग समुद्र स्तर से 6,168 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है जो चोल पर्वत की मुख्य चोटी से होकर गुजरती है।
इससे सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंगदु से तिब्बत के नगकु तक की दूरी में दो घंटे की कमी आ जाएगी। साथ ही, सर्वाधिक खतरनाक राजमार्ग से होकर गुजरने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
गौरतलब है कि 1951 में बना सिचुआन-तिब्बत राजमार्ग तिब्बत में चीन का पहला राजमार्ग है। न्यूज 18 इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में चीन ने शीशे का पुल बनाकर दुनिया को चौंकाया था।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story