यहां लड़की की डेड बॉडी के साथ कराई जाती है लड़कों की शादी
लड़कियों की लाश को कब्र से निकाल कर शादी कराई जाती है।

X
haribhoomi.comCreated On: 17 Dec 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. हर देश में विवाह को लेकर कई तरह के नियम कानून होते हैं। लेकिन चीन में ये किस तरह का नियम है। यहां शादी को लेकर एक बेहद ही खौफनाक नियम है। जिसे जानकर हर कोई हैरान हो जाता है। दरअसल, चीन में कंवारे लड़कों की शादी डेड बॉडी से कराई जाती है। इस भयानक और खौफनाक शादी में लड़कियों की लाश को कब्र से निकाल कर लड़कों के साथ शादी कराई जाती है।
दरअसल, चीन में ऐसी मान्यता है कि अगर किसी लड़की की मौत के बाद उसकी कब्र को शादीशुदा महिला के कब्र के बगल में दफन किया जाए तो अगले जन्म में लड़का कुंवारा नहीं रहता है। शव के साथ शादी की ऐसी मान्यता चीन में 3 हजार सालों से चली आ रही है। आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि इस प्रथा के लिए जो महिलाएं कब्र में दफन हैं उनकी बोली भी लगाई जाती है। अपने लड़के को इन शवों के साथ शादी कराने के लिए इन्हें 20 हजार में खरीदा जा रहा है। जिससे इन मृत शरीर की कीमत 20 हजार डॉलर तक पहुंच गई है।
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, मृत लड़की के घर वालों ने इस तरह की शादी के लिए लड़के वालों से करीब 18 लाख रुपए की मांग की थी। झेजियांग नॉर्मल यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर चेन ने बताया कि इस प्रथा को चीन की सरकार ने पूरी तरह से बैन कर दिया है उसके बावजूद लोग सरकार के इस नियम को ध्यान न देते हुए इस रिवाज को निभाते आ रहे हैं। लेकिन सरकार धीरे-धीरे इन धारणाओं को बदलने की कोशिश में जुटी हुई है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story