यहां बिल्लियों को मिल रही है सरकारी नौकरी
दफ्तर में काम करेंगी बिल्लियां

X
haribhoomi.comCreated On: 23 Dec 2016 12:00 AM GMT
लंदन. सुनने में भले ही आपको अजीब लगे, लेकिन ये सच है कि लंदन में बिल्लियों को सरकारी नौकरी दी जा रही है। ये नौकरी उन्हें सरकार की और से ऑफर की जा रही है। हाल ही में कैबिनेट ने दो बिल्लियों की नियुक्ति की है।
सैलरी
इवी और ऑसी नाम की दो बिल्लियों को सरकार ने ऊंची सैलरी पर रखा है। ये दोनों बिल्लियां ब्रिटिश सरकार के कैबिनेट के कार्यालय में नौकरी कर रही हैं। क्यों दी गई बिल्लियों को नौकरी आपको बता दें कि बिल्लियों को नौकरी पर रखने के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। उनकी योग्यता के साथ उसका रिज्यूम मांगा गया था। सरकार के पास ढेरों आवेदन जमा हो गए, जिसके बाद उसने में इन दोनों बिल्लियों को शॉर्टलिस्ट कर नौकरी पर रखा गया।
क्यों हुई इनकी नियुक्ति
सरकारी दफ्तर में बिल्लियों का क्या काम? आप सोच रहे होंगे कि आखिर सरकारी दफ्तर में बिल्लियां क्या काम करती होंगी। उनकी नियुक्ति क्यों की गई तो आपको बता दें कि कैबिनेट कार्यालय में चूहे बहुत ज्यादा है। जिसकी वजह से यहां पर सरकारी कागजातों को बचा पाना बेहद मुश्किल काम है। चूहों को भगाने के लिए अलग-प्रयास हुए लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके पास अधिकारियों ने बिल्लियों की नियुक्ति करने का सोचा।
क्या काम करती हैं बिल्लियां?
इवी और ऑसी नाम की दोनों ही बिल्लियां यहां पर चूहों को खाने का काम करती है। सबसे खास बात तो यह है इनका नामकरण भी वहीं कार्यालय में ही हुआ है। इवी का नाम लोकसेवा की पहली महिला स्थायी सचिव डैम इवलिन शार्प के नाम पर है। वहीं ऑसी का नाम शीर्ष सिविल सर्वेंट ईसीबी ऑस्मोदर्ली के नाम पर रखा गया है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story