महिला का दावा, मेरे पेट में पल रही है भगवान की संतान
महिला का कहना है कि उसके गर्भ में जो बच्चा पल रहा है वह बच्चा भगवान ''जीसस'' का है।

X
haribhoomi.comCreated On: 12 Nov 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. आप सबों ने अपने बचपन से ही भगवान के बारे में अपने मां-बाप से सुना और पढ़ा होगा। भगवान के कई रुपों और अवतारों के बारे में भी जाना होगा। लेकिन अगर आपसे कोई महिला कहे कि मैं एक भगवान के बच्चे को जन्म देने जा रही हूं तो आप शायद सकिन न करें। वाकई में कोई आम इंसान इसे मजाक ही समझेगा। आपको बता दें ऐसा ही दावा किया है अमेरिका में रहने वाली एक गर्भवती महिला ने।
महिला ने दावा किया है कि बहुत जल्द वह एक खास बच्चे को जन्म देने वाली है। महिला का नाम हेली है और उसका कहना है कि उसके गर्भ में जो बच्चा पल रहा है वह बच्चा भगवान 'जीसस' का है। 19 साल की हेली ने एक टीवी शो में दावा किया है कि वो 9 महीने से गर्भवती है और जल्द ही इस बच्चे को जन्म देगी। हलांकि उसके इस दावे को उसके घरवाले ही झूठा बता रहे हैं, लेकिन हेली पूरी दुनिया के सामने इसे स्वीकार कर रही है।
Haley, who believes she has paranoid schizophrenia, claims the rapper Eminem is her father. #DrPhil https://t.co/JZaLLruKu4 pic.twitter.com/o1vZLCDw2e
— The Dr. Phil Show (@TheDrPhilShow) November 2, 2016
अमेरिका के जाने-माने टीवी शो डॉ फिल में उसने कहा कि वो बच्चे की हरकत को अपने गर्भ में महसूस करती है। उसने कहा कि उसका वजन 22 पाउंड तक बढ़ गया है। एक रात जब वो सो रही थी कि उसके पेट में किसी ने लात मारी। उसने जब पेट छुआ तो अपने नाभि के नीचे बच्चे के सिर को महसूस किया।
हेली कहती है कि वो जल्द ही भगवान के बच्चे को जन्म देने वाली है। हेली के इस दावे का कोई मेडिकल प्रूफ नहीं है। डॉक्टरों और अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के मुताबिक वो गर्भवती नहीं है। वहीं उसकी मां क्रिस्टी के मुताबिक हेली झूठ बोलने में माहिर है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरी जांच में ये बात कई बार साफ हो चुकी है कि हेली प्रेगनेंट नहीं है।
डॉक्टरों के मुताबिक हेली का उभरा हुआ पेट और उसे होने वाला दर्द उससे आंत में बने गैस के गोले की वजह से है। शो में मौजूद डॉक्टर के मुताबिक इसी वजह से उसे दर्द होता है और जब वो चलती है या फिर आराम करती है तो उसे अपने पेट के भीतर मूवमेंट महसूस होता है। इन सारी बातों से इंकार करते हुए हेली कहती है कि कोई माने या न माने लेकिन ये बात सच है कि वो गर्भवती है और 'जीसस' के बच्चे को बहुत जल्द जन्म देने वाली है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story