यहां 24 घंटे मिलती है ''फ्री शराब'', लोग लाते हैं सिर्फ ''चखना''
यहां आने वाले दर्शक फ्री में वाइन का लुफ्त उठाते हैं

X
haribhoomi.comCreated On: 8 Nov 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. एक और जहां हमारे देश में कई राज्यों में शराब पर बैन है और इसे कई राज्यों में बैन लगाने की बात करते हैं। तो वहीं, दूसरी तरह इस दुनिया में एक ऐसी जगह भी है जहां पर शराब के फाउंटेन ही बहते हैं। ये जगह शराबियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। आपको लग रहा होगा कि ये कोई घटिया क्वालिटी की शराब होगी तो ठहरिए आपको जानकर हैरानी होगी कि ये शराब रेड वाइन है वो महंगी वाली।
.jpg)
आप अब तक कई तरह के फाउंटेन देखे और उनके बारे में सुने होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे फाउंटेन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में न तो आपने सुना होगा और न ही कल्पना की होगी।
दरअसल, रोम के इटालियन शहर 'अबरुज्जा' में एक ऐसा फाउंटेन बनाया गया जिसमें से 24 घंटे रेड वाइन बहती है। यहां आने वाले दर्शक फ्री में इस वाइन का लुफ्त उठाते हैं। उन्हें अपने साथ अपना चखना लाने की जरुरत होती है।
रोम की वाइनरी कंपनी 'कैंटीना डोरा सर्चेस' ने अपने यहां आने वाले दर्शकों के लिए इसे बनवाया है। यहां आने वाले लोग इस फाउंटेन से किसी भी समय रेड वाइन पी सकते हैं। वो भी बिल्कुल मुफ्त में।
इतना ही नहीं कंपनी ने अपने यहां आने वाले लोगों की सुविधा का ख्याल रखते हुए फाउंटेन के अलावा ऐसे सिंक भी लगवाएं हैं जिसमें से रेड वाइन निकलती है। इसके अलावा एक बड़ा-सा झरना भी बहता है और इसमें भी शराब ही बहती है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story