अनोखी रस्म, यहां दुल्हा-दुल्हन को तीन दिन तक नहीं जाने देते शौचालय
ये रस्म बुरी नजर से बचाने के लिए है।

X
haribhoomi.comCreated On: 10 Sep 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. विश्व में शादी से जुड़ी तरह-तरह की रस्में देखी जाती रही है। लेकिन हम आपको बता रहे हैं शादी से जुड़ी एक ऐसी अजीबो-गरीब रस्म जो आपको बिल्कुल भी तर्कसंगत नहीं लगेगी। दरअसल इंडोनेशिया में शादी की यह अनोखी रस्म जिसमें दू्ल्हा-दुल्हन तीन दिन तक न तो शौचालय जा सकते हैं और न ही नहा सकते हैं।
ताकि न लगे बुरी नजर
जानकारी के मुताबिक, इंडोनेशिया में टीडॉन्ग नाम के एक समुदाय में शादी के रीति-रिवाज काफी अनोखे है। इस समुदाय के अनुसार अगर शादी के तीन दिन तक कोई शौचालय या नहानें जाता है तो उसकी शादी टिकती नहीं है। जाहिर है कि यह खबर सुनने में बहुत अजीब है लेकिन ऐसा उन्हें बुरी नजर से बचने के लिए करना पड़ता है।
खाना भी कम खाना पड़ता है।
एनबीटी की खबर के मुताबिक, इस समुदाय का कहना है कि इस रस्म को न अपनाने से शादी लंबे समय तक नहीं चल पाती है और साथ ही इस रस्म में खाने के लिए भी बहुत कम दिया जाता है और इस रस्म के पूरा होने के बाद दुल्हा-दुल्हन को अच्छे से शौचालय जाने, नहाने और खाने की इजाजत मिल जाती है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story