गजब: बग्घी में बैठकर बरात के साथ शादी के लिए पहुंची दुल्हन
दुल्हन बनीं एडवोकेट कीर्ति गिल्होत्रा ने बग्घी से पहुंच कर सबको हैरान कर दिया।

X
haribhoomi.comCreated On: 21 Jan 2017 12:00 AM GMT
फतेहाबाद. अब तक दूल्हे बरात लेकर जाते थे। अब दुल्हनों ने भी बरात लेकर जाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को एक वकील युवती खुद ही बग्घी में बैठ कर बरात के साथ विवाह स्थल पर पहुंची। विवाह स्थल पर दूल्हा पक्ष के लोगों ने दुल्हन और बरात का शानदार स्वागत किया।
इसे भी पढ़े - आपको पता है क्यों ऑटो ड्राइवर बैठता है 'टेढा' होकर
गौर करने वाली बात यह भी रही कि शादी तो दहेज रहित थी ही, सप्तपदी के फेरे भी नहीं हुए। केवल जयमाल डालकर दुल्हन-दूल्हे ने औपचारिकता पूरी की। इस विवाह की क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है और इसे बेटियों के सम्मान और महत्व को दर्शाने वाला बताया जा रहा है। दोनों विवाह को बाद में कोर्ट में पंजीकृत कराएंगे। बरात लघुसचिवालय से शुरू हुई। यहां बग्घी सजी धजी खड़ी थी। बैंड तैयार था और कन्या पक्ष के बराती भी।
इसे भी पढे़ंः इस वजह से शराब पीने के बाद बढ़ जाती है भूख: शोध
दुल्हन बनीं एडवोकेट कीर्ति गिल्होत्रा कार से वहां पहुंची। कीर्ति पहले बैंड की धुन पर परिवार के साथ नाचीं और फिर बग्घी में बैठकर विवाहस्थल के लिए बरात के साथ निकलीं। रास्ते में दूल्हा अमन वधवा इंतजार कर रहे थे। वह भी बग्घी में सवार हो गए। अमन रतिया के रहने वाले हैं और लोगों को इमीग्रेशन में मदद का काम करते हैं। बरात सोमा टाउन के एक होटल में पहुंची, जहां जयमाल की रस्म हुई।
इसे भी पढे़ंः पीते-पीते मुंह में फटा सिगरेट, टूट गए सात दांत
दुल्हन कीर्ति गिल्होत्रा के पिता सुभाष गिल्होत्रा रोडवेज से सेवानिवृत्त हैं। सुभाष ने बताया कि उनके तीन बेटियां हैं। कीर्ति हमारी सबसे छोटी बेटी है। इसलिए हम उसकी बरात ले जाना चाहते थे। हमने वरपक्ष से इसकी इजाजत मांगी। उन्होंने इसे बाखुशी स्वीकार कर लिया और कहा कि हम बरात के स्वागत के लिए तैयार हैं।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story