इसे खाने में रोज चाहिए एक छिपकली, नहीं तो होता है सिर में दर्द
यह लड़का 15 वर्ष की उम्र से छिपकली और बिच्छू खा रहा है

X
haribhoomi.comCreated On: 15 Oct 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. एक युवक को ऐसी लत लगी कि वह दिन में एक छिपकली खा जाता है। इसके बिना वह छटपटाता है। पिछले 13 सालों से इतने जहरीले जीव-जंतु उसने खा लिए कि अब शरीर भी जहरीला हो गया। ग्रामीण अचरज में हैं...घर वाले परेशान। ग्राम का 28 वर्षीय नयन पिता मथुरालाल 15 वर्ष की उम्र से छिपकली और बिच्छू खा रहा है।
उसने बताया कि मोहल्ले में एक कुत्ता व उसका पिल्ला आते-जाते उस पर भौंकते थे। गुस्से में आकर उसने दोनों को पकड़कर काट लिया। दावा किया कि पिल्ला कुछ घंटे बाद और कुत्ता तीन दिन बाद मर गया। इस वजह से घर पर अब उसे खाने-पीने सहित किसी भी वस्तु को परिजन हाथ नहीं लगाने देते।
नयन का दावा है कि वह कभी बीमार नहीं हुआ, परंतु किसी दिन छिपकली का सेवन नहीं करता तो उसके हाथ-पैर काम करना बंद कर देते हैं। सिर दर्द होने लगता है। उसने बताया कि वह शाम के समय ज्यादा छिपकली खाता है। इसके लिए वह गांव के मंदिरों में छिपकली तलाशता रहता है। वह लोगों के जानवरों को चराने जंगल जाता था। भूख मिटाने के लिए वह जीव -जंतुओं को चबा जाता था।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story