दुनिया की पहली दाढ़ी वाली सबसे युवा लड़की बनी हरनाम कौर
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपने 62वां संस्करण में हरनाम का नाम दर्ज किया है।

X
haribhoomi.comCreated On: 9 Sep 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. दुनिया में सबका रिकॉर्ड दर्ज करने वाली गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने अपना 62वां संस्करण जारी कर दिया है। बता दें कि गिनीज ने दुनियाभर के चार हजार से ज्यादा अद्भुत रिकॉर्ड को संस्करण में जगह दी गई है। लेकिन एक लड़की जिसने सबको चौंका दिया वो है भारतीय मूल की ब्रिटिश गर्ल हरनाम कौर। इस ब्रिटिश सिख मॉडल और कैंपेनर को गिनीज में ‘दाढ़ी वाली सबसे युवा लड़की’ के रूप में शामिल किया गया है।
दुनिया की दाढ़ी वाली महिला बनने के लिए इंग्लैंड की हरनाम कौर का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है। कम उम्र में यह टाइटल हासिल करने वाली वो पहली महिला हैं। हरनाम की दाढ़ी होना उनके लिए कोई शर्म की बात नहीं है, वो कहती हैं कई बार उनकी इस स्थिति के लिए उन्हें लोग चिढ़ाते भी थे।
.jpg)
लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। इस सभी के बावजूद वो कैटवॉक मॉडल और बॉडी इमेज एक्टिविस्ट के तौर पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराती रही हैं। हरनाम की उम्र महज 24 साल की हैऔर इनकी दाढ़ी 6 इंच लंबी है। गिनीज बुक ने बुधवार को घोषणा की कि उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया जाएगा।
हरनाम को पॉलीसिस्टि ओवरी सिंड्रोम है। जिससे उनके शरीर में मेल हार्मोन ज्यादा प्रोड्यूस होते हैं और यही वजह है कि उनके शरीर में बालों का ग्रोथ ज्यादा है। इंग्लैंड की हरनाम कौर काफी सालों से ब्रिटिश मीडिया में छाई हुई हैं। मार्च 2016 में लंदन फैशन वीक में वॉक करने वाली वो पहली दाढ़ी वाली महिला थीं। हरनाम अपने इस रिकॉर्ड से काफी खुश हैं और कहती हैं कि अब बड़े गर्व से मैं कह सकती हूं कि मैं गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर हूं।
साभार- इंडियन एक्सप्रेस
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story