यहां लड़की की कब्र से आती है खुशबू, हर कोई हैरान
लड़की को कई साल पहले दफनाया गया था।

X
haribhoomi.comCreated On: 14 Dec 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि साल भर पहले दफनाया हुआ शरीर कई साल बाद भी वैसा ही मिले जैसा उसे दफनाया गया था? क्या आपने कभी सुना है कि कब्र से खुशबू आती है? नहीं न, लेकिन भूत-प्रेत को लेकर इस तरह की बातें कई जगह सुनने और देखने को मिली है। लेकिन आप यह बात जानकर हैरान हो जाएंगे कि यमन की एक ऐसी लड़की है जिसकी कब्र से खुशबू आती है और उसकी लाश अभी भी वैसी ही जैसे उसे दफनाया गया था।
.jpg)
ये है पूरी कहानी-
यहां एक लड़की की कब्र से खुशबू आती है, जबकि लड़की को कई वर्ष पहले दफनाया गया था। यह घटना यमन के धाफर गांव की है। इस लड़की की लाश भी सड़ी गली नहीं बल्कि वैसी ही है जैसा उसे दफनाया गया था। दरअसल, कुछ वर्ष पहले गांव की 20 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई। उसे गांव के कब्रिस्तान में दफना दिया गया। एक दिन गांव में बहुत तेज बारिश आई। बारिश इतनी तेज थी कि सभी कब्रों से शव बाहर आ गए। गांव के लोग जब शवों को फिर से दफनाने गए तो हैरान हो गए।
गांव वालों ने देखा कि कुछ माह पहले जिस लड़की के शव को दफनाया गया था, वह शव वैसे का वैसा ही था, जबकि इतने समय में शरीर कंकाल में तब्दील हो जाता है। इतना ही नहीं लड़की के शव से तेज खुशबू भी आ रही थी। गांव वालों ने इस लड़की के शव को फिर से दफना दिया लेकिन आज भी उस लड़की की कब्र से खुशबू आती है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story