10 साल की लड़की ने गाया 6 भाषाओँ में गाना, भारत से है नाता
दस साल की भारतीय मूल की लड़की का 6 भाषाओं में वीडियो एलबम आया है।

X
haribhoomi.comCreated On: 20 Dec 2016 2:46 PM GMT
नई दिल्ली. यू तो भारत में ही नहीं बाहर विदेशों में रह रहे भारतीयों में टेलंट की कमी नहीं है और वैसे भी भारत प्रतिभाशाली लोगों को देश है जो अपना डंका देश ही नहीं विदेशों में भी बजाते हैं। बता दें कि अमेरिका में टेलंटीड गर्ल और भारतीय मूल की तियरा थैंकम अब्राहम ने अपना पहला वीडियो एलबम जारी किया है। इस एलबम की खास बात ये है कि ये 6 भाषाओं में हो जो इस लड़की की प्रतिभा को दर्शाता है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, एलबम छह भाषाओं में है और इसमें दुनिया के नौ त्योहारों पर आधारित गाने हैं। तियरा ने सिर्फ सात की उम्र में ही कॉलेज में दाखिला पा लिया था। तियरा का जुड़ाव केरल से है। उनके दादा बचपन में अमेरिका आ गए थे। तियरा की बड़ी बहन तनिष्क अब्राहम लाइफटाइम रियलिटी शो 'चाइल्ड जीनियस' की प्रतिभागी हैं। उनके एलबम का नाम 'विंटर नाइटिंगल' है।
एलबम में अंग्रेजी, स्पेनिश, इतालवी, जर्मन, लैटिन और फ्रेंच भाषा में कई त्योहारों के गाने गाए गए हैं। कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो के अमेरिकन रिवर कॉलेज में दाखिला पाने वाली तियरा बड़ी होकर गायिका बनना चाहती हैं। दोनों अब्राहम बहनें उच्च आइक्यू सोसाइटी मेनसा की सदस्य हैं। वे इस सोसाइटी में सबसे कम उम्र के अमेरिकियों में शुमार हैं। इसकी परीक्षा में तनिष्क ने 99.9 फीसद और तियरा ने 99 फीसद अंक प्राप्त किए थे।
अमेरिका में विलक्षण प्रतिभा की धनी दस साल की भारतीय मूल की तियरा थैंकम अब्राहम का पहला एलबम जारी हुआ है। यह एलबम छह भाषाओं में है और इसमें दुनिया के नौ त्योहारों पर आधारित गाने हैं। तियरा ने सिर्फ सात की उम्र में ही कॉलेज में दाखिला पा लिया था।
तियरा का जुड़ाव केरल से है। उनके दादा बचपन में अमेरिका आ गए थे। तियरा की बड़ी बहन तनिष्क अब्राहम लाइफटाइम रियलिटी शो 'चाइल्ड जीनियस' की प्रतिभागी हैं। उनके एलबम का नाम 'विंटर नाइटिंगल' है। इस बच्ची की प्रतिभा का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज 7 साल की उम्र में ही उसने कॉलेज जाना शुरू कर दिया था।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story