यहां की महिलाओं के नहाने पर लगा है बैन, फिर भी शरीर से आती है खुशबू
इन महिलाओं को खूबसूरत महिलाओं का दर्जा दिया गया है।

X
haribhoomi.comCreated On: 20 Jan 2017 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. दुनिया में कई ऐसे आदिवासी क्षेत्र हैं जहां रहने वाले लोगों के रिवाज बी अनोखे होते हैं। एक ऐसा ही आदिवासी समाज रहता है अफ्रीका के नार्थ नामीबिया के कुनैन प्रांत में। यहां रहने वाले हिम्बा ट्राइब की महिलाओं को नहाने की इजाजत नहीं है। फिर भी इन महिलाओं को अफ्रीका की सबसे खूबसूरत महिलाओं का दर्जा दिया गया है।
इतना ही नहीं, यह महिलाएं हाथ धोने के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं। हिम्बा जनजाति की महिलाएं नहाने की जगह खास जड़ी-बूटियों को पानी में उबालकर उसके धुएं से अपनी बॉडी को फ्रेश रखती हैं। ताकि उनके शरीर से बदबू न आए। इस हर्ब की खुशबू से इनकी बॉडी कभी न नहाने के बाद भी अच्छी स्मेल करती हैं। इस समाज की महिलाएं अपनी स्किन का धूप से बचाव करने के लिए खास तरह का लोशन लगाती हैं।
इसे भी पढ़ेंः गजब: एक रात में भूतों ने किया था इस मंदिर का निर्माण
यह लोशन जानवर की चर्बी और हैमाटाइट के धूल से तैयार किया जाता है। यह खास लोशन उन्हें कीड़ों के काटने से भी बचाटा है। इन महिलाओं को रेड मैन के नाम से भी जाना जाता है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story