OMG:लड़के ने कंडोम का दिल बनाकर लड़की को किया प्रपोज
इस शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को 999 कंडोम के पैकेट देकर अपने प्यार का इकरार किया।

X
haribhoomi.comCreated On: 6 Oct 2016 6:39 PM GMT
नई दिल्ली. अपने कई बार किसी लड़के को लड़की के सामने अपने प्यार का इजहार करते हुए देखा या सुना होगा। अक्सर लकड़े इस खास पल को और खास बनाने के लिए अपने नए- नए तरीके अपनाते हैं। ज्यादातर देखा जाता है कि लड़के अपने प्यार का इजहार गुलाब का फूल या महंगे गिफ्ट्स देकर करते हैं। लेकिन आज हम आपको प्यार के इजहार का जो तरीका बताने जा रहें हैं वो आपने न तो कभी देखा होगा और न ही कभी सुना होगा। दरअसल, चीन के रहने वाले एक लड़के ने अपने प्यार का इजहार जिस अंदाज में किये उसने उसको दुनिया भर में पॉपुलर बना दिया। इस शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को 999 कंडोम के पैकेट देकर अपने प्यार का इकरार किया।
बता दें कि लड़के ने सभी कंडोम से एक दिल का आकर बनाया और उसके बीच में लड़की को खड़ा कर प्रपोज़ कर दिया। इसके बाद लड़की ने मुस्कुराकर इस अनोखे प्रपोजल को स्वीकार कर लिया। लड़की के हां बोलते ही सभी लोग तालिया बजाने लगे। लड़के ने वहां खड़े सारे लोगो को कंडोम के पैकेट्स बाँट दिए। उसके बाद दोनों एक लक्जरी गाडी में बैठकर चले गए।
उत्तरी चीन के हार्बिन में रहने वाले इस लड़के ने जो किया उसकी चर्चा आज पूरी दुनिया में हो रही है। घुटने के बल बैठकर इस लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते हुए उसके हाथ में 999 कंडोम के पैकेट थमा दिए। इस दौरान लड़के ने उससे कहा कि एक नॉर्मल इंसान पूरी जिंदगी में कम से कम 6,000 बार किसी लड़की के साथ रिलेशन बनाता है। इसलिए वह हर ऐसे पल को उसके साथ बिताना चाहता है।
साभार- शंघाईस्ट डॉट कॉम
आगे की स्लाइड्स में देखिए, तस्वीरें- -
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story