18 माह की बच्ची फटाफट बता देती है 7 अजूबे, 26 देशों की मुद्राएं
अद्विका जब छह महीने की थी तबसे ही वो काफी कुछ बोलने लगी थी।

X
haribhoomi.comCreated On: 21 Sep 2016 12:00 AM GMT
नई दिल्ली. महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक बड़ा ही अजीब सा मामला सामने आया है। एक 18 महीने की बच्ची को ठीक से बोलना भी नहीं आता है लेकिन उसे 26 देशों की मुद्राएं याद हैं और सात अजूबे भी। नागपुर की रहने वाली अद्विका बाले एक ऐसी अद्धुत बच्ची है जो यह सब कारनामे कर सकती है। उसके कारनामे बड़े बड़ों के छक्के छुड़ा सकते हैं।
यही नहीं, अद्विका सात अजूबें कहां स्थित हैं ये भी बता सकती है। कई जानवरों के नाम अंग्रेजी से मराठी में कह सकती है। 18 महीने की बच्ची के लिए ये बहुत बड़ी बात है। अद्विका अपने परिवार के लिए एक अजूबा है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बच्ची इतनी कम उम्र में जो काम कर सकती है वह चौकाने वाला है।
अद्विका की मां असावरी बताती हैं कि आठ महीने से ही हम उसे देश और मुद्राओं के नाम सीखाते थे। जब अद्विका छह महीने की थी तबसे ही वो काफी कुछ बोलने लगी थी। जब वो क्रॉल करती थी तब उसकी मां ने उसे फल, जानवरों के नाम उनकी तस्वीर दिखाकर पढ़ाती थीं।
अद्विका की मां असावरी को आज भी यकीन नहीं होता है जब वे अपनी छोटी सी बेटी को ये सब कहते बोलते देखती हैं। जब वो 10 महीने की थी तब से वो शरीर के सभी अंग पहचानने लगी थी।
अद्विका के पिता सागर का कहना है कि जब वह 10 महीने की हुई, तो वह शरीर के अंगों के नाम पहचानने लग गई थी। अद्विका के माता पिता ने करीब 100 सवालों के जवाब बेटी को रटाए हुए है। इन सवालों के जवाब वह एक के बाद एक बेहद आसानी से देती है। अद्विका के मां-पिता ने बताया कि अब उसका मन सिर्फ पढ़ाई में ही लगता है, वह किताबों के इर्द-गिर्द ही रहती है।
खबरों की अपडेट पाने के लिए लाइक करें हमारे इस फेसबुक पेज को फेसबुक हरिभूमि, हमें फॉलो करें ट्विटर और पिंटरेस्ट पर-
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story