इस महिला को है स्पंज खाने का शौक
महिला ने बताया कि उसे एक अजीब आदत है।वो हर रोज सेब के स्वाद वाले लिक्विड में डूबे हुए करीब 20 स्पंज खा जाती है।

X
bhagyashris@haribhoomi.comCreated On: 29 March 2017 5:05 PM GMT
दुनिया में ऐसे लोगों की कोई कमी नहीं है जो अपनी अजीबो गरीब आदतों के चलते चर्चा में रहते हैं।आज हम आपको रूबरू करने जा रहे हैं एक ऐसी ही महिला से जो स्पंज खाती है।
महिला ने बताया कि उसे एक अजीब आदत है।वो हर रोज सेब के स्वाद वाले लिक्विड में डूबे हुए करीब 20 स्पंज खा जाती है। उत्तर त्य्नेसिदे के वाल्ल्सेंड की एमा थाम्पसन ने बताया कि वो तीन साल की उम्र से ही नहाने वाले स्पंज खा रही हैं।
वो एक हेल्थ डिसऑर्डर से पीड़ित है जिसमें इंसान ऐसे खाने के प्रति आकर्षित होता है जिसमें कोई पोषक तत्त्व नहीं होते हैं।इस डिसऑर्डर का नाम है पिका।
उन्होंने बताया कि उनकी इस आदत की वजह से उन्हें टांसिल हो गए थे।उन्होंने बताया कि वो अपने इस शौक पर हर हफ्ते 6 पौंड खर्च करती हैं।
उन्होंने बताया, 'मुझे इसका स्वाद खाने के स्वाद से भी ज्यादा पसंद है।' उन्होंने कहा कि मेरे दोस्त इस आदत का मजाक उड़ाते हुए पूछते हैं, 'क्या हम चाय के साथ स्पंज और चिप्स खायेंगे।'
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Next Story